Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के पार्कों की बदल जाएगी सूरत, नीतीश सरकार ने कर दिया बड़ा एलान

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 11:50 AM (IST)

    पर्यावरण मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर के सभी पार्क अब विकसित किए जाएंगे। बिहार के धार्मिक स्थलों को इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएग ...और पढ़ें

    शहर के पार्कों को विकसित करेगा वन एवं पर्यावरण विभाग : मंत्री
    शहर के पार्कों को विकसित करेगा वन एवं पर्यावरण विभाग : मंत्री

    HighLights

    1. इको-टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे धार्मिक स्थल
    2. किसानों के लिए नीलगाय मारने का नियम

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर में जितने पार्क हैं उसे नगर विकास विभाग ने विभाग को ट्रांसफर कर दिया है। अब सबके उन्नयन का काम हो रहा है।

    शेरपुर स्थित अरण्य विहार परिसर में मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के 13 जिलों के वन क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में कई ऐसे धार्मिक स्थल हैं जहां काफी संख्या में लोग आते हैं। इनको चिह्नित कर इको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा।

    रोहतास के गुप्तेश्वर धाम को इको टूरिज्म के रूप में विकसीत किया जाएगा। वहीं बक्सर में विश्वामित्र पार्क बनाया जाएगा। यहां गायत्री मंत्र के तर्ज पर पार्क बनेगा।

    बांका के मंदार पर्वत पर भी इको टूरिज्म विकसित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि 2024 की समीक्षा में पाया गया कि सबसे अधिक टूरिस्ट राजगीर, नालंदा एवं बोधगया में आते हैं।

    चार करोड 24 लाख पेड़ लगाए गए

    पौधारोपण पर जोर देते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार में 2004 में वन क्षेत्र 7.62 प्रतिशत था। 2024 में बिहार का वन क्षेत्र 4.55 एवं हरित क्षेत्र 2.5 यानी कुल 15.5 वन क्षेत्र हुआ।

    इसे 2028 तक 17 फीसद करने का लक्ष्य है। इस वर्ष बिहार में पांच करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य है। किसान वानिकी योजना से पौधारोपण को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का नारा दिया था। इसका सकरात्मक परिणाम यह हुआ कि बिहार में चार करोड 24 लाख पेड़ लगाए गए। मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर में जितने पार्क हैं उसे नगर विकास विभाग ने विभाग को ट्रांसफर किया है। सभी के उन्नयन का काम हो रहा है।

    किसानों के लिए परेशानी के कारण बनी नीलगाय व जंगली सुअर को मारने का नियम बनाया गया है। इसके लिए सरकार ने 14 शूटरों का पैनल बनाया है।

    मुखिया की अनुसंशा पर उसे मारा जा रहा है। अवैध आरा मिल को लेकर कहा कि बिहार में 3200 आरा मिल को लाइसेंस देना है। जब तक सभी लाइसेंस नहीं दे दिए जाते, अवैध की पहचान एवं कार्रवाई मुश्किल है।

    खबरें और भी

    फिजिकल फिटनेस व कार्य कुशलता का किया परीक्षण

    पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. सुनील कुमार ने मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के 13 जिलों के वनों के क्षेत्र पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

    उन्होंने उनके फिजिकल फिटनेस एवं कार्य क्षमता का आकलन कर उनकी मार्किंग की। इसके अनुसार कार्य की जिम्मेदारी दी जाएगी।

    गुजरात से प्रशिक्षण लेकर आए वनों के क्षेत्र पदाधिकारियों से कहा कि अपने प्रशिक्षण एवं तकनीक का उपयोग कर बिहार को बेहतर रिजल्ट दें। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक एके द्विवेदी, तिरहुत डीएफओ समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।