Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में औद्योगिक क्षेत्र विकास की प्रक्रिया शुरू, 700 एकड़ जमीन अधिग्रहण के लिए जनसुनवाई की तिथि तय

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 04:02 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के पारू में 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भूमि अधिग्रहण के लिए जनसुनवाई 21 जनवरी से होगी, जिसमे ...और पढ़ें

    पारू में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू। फोटो एआई जनरेटेड

    पारू में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू। फोटो एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. पारू में 700 एकड़ औद्योगिक क्षेत्र विकास शुरू।

    2. भूमि अधिग्रहण हेतु 21 जनवरी से जनसुनवाई।

    3. परियोजना से आर्थिक विकास और रोजगार सृजन।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। पारू में 700 एकड़ भूमि पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उक्त भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इसे लेकर स्वीकृति पूर्व में दी जा चुकी है।

    अब लोक जनसुनवाई होगी ताकि रैयतों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जा सके। समाहर्ता सुब्रत कुमार सेन ने इसके लिए मौजवार तिथि, स्थल व समय को लेकर आदेश जारी कर दिया है। 21 जनवरी से यह शुरू होगी।

    भूमि अधिग्रहण व इस परियोजना को लेकर सामाजिक प्रभाव का आकलन कराया जा रहा है। पटना की एक संस्थान की ओर से एसआइए के लिए ड्राफ्ट रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंप दी गई है। इसमें एक माह से अधिक का समय लगेगा।

    इससे पूर्व रैयतों के साथ जनसुनवाई की होगी। इसके बाद घर-घर जाकर संस्थान सर्वे करेगी। रैयतों से परियोजना को लेकर बातचीत करेगी। उनकी समस्याओं से अवगत होकर पता करेगा कि इस परियोजना से कितने परिवार को विस्थापित होना पड़ेगा ताकि उनको पुनर्वास योजना का लाभ दिया जा सके।

    बताया गया कि पारू अंचल अंतर्गत पांच मौजा में 700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर वहां औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इससे न सिर्फ क्षेत्र में आर्थिक रूप से विकास होगा, बल्कि रोजगार भी सृजित होंगे।

    औद्योगिक क्षेत्र जहां पर विकसित होना है वह निर्माणाधीन पटना-बेतिया फोरलेन से ठीक सटा है। इसलिए यह परियोजना और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि आवागमन की समस्या नहीं होगी व राजधानी से कनेक्टिविटी रहेगी।

    इन मौजा में इतनी भूमि होगी अधिग्रहित और इस तिथि को जनसुनवाई

    • चांदपुर चिउटाहा में 250 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी। 21 जनवरी को पारू अंचल कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से जनसुनवाई होगी।
    • चतुरपट्टी में 150 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी। 21 जनवरी को पारू अंचल कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से जनसुनवाई होगी।
    • भोजपट्टी में 95 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी। 22 जनवरी को पारू अंचल कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से जनसुनवाई होगी।
    • हरपुर कपरफोरा में 120 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी। 22 जनवरी को पारू अंचल कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से जनसुनवाई होगी।
    • विशुनपुर सरैया में 85 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी। 22 जनवरी को पारू अंचल कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से जनसुनवाई होगी।

    खबरें और भी