विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी के संदेश से सेवा ज्योति यात्रा और बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा

By Babul deepEdited By: Dharmendra Singh
Published: Wed, 07 Oct 2026 12:36 PM (IST)

मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन के बाद राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल और भाजपा नेताओं ने सेवा ज्योति यात्रा ...और पढ़ें

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुनने भाजपा नेता और कार्यकर्ता। जागरण

मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुनने भाजपा नेता और कार्यकर्ता। जागरण

HighLights

  1. पीएम मोदी का संबोधन सुना, विकास पथ पर अग्रसर देश।

  2. राजस्व मंत्री संग भाजपा नेताओं ने मशाल सेवा ज्योति यात्रा निकाली।

  3. बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर सेवा और विकास का संकल्प।

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। प्रधानमंत्री के संदेश से शुरू हुआ कार्यक्रम सेवा और आस्था के संगम तक पहुंचा। बुधवार को सिकंदरपुर में पीएम मोदी का लाइव संबोधन सुनने के बाद राजस्व मंत्री सह प्रभारी मंत्री डा. दिलीप जायसवाल समेत भाजपा नेता और कार्यकर्ता मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए। डीएम आवास के समीप जूरन छपरा चौक तक निकली यात्रा के बाद मंत्री बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रवाना हुए।

पीएम के संबोधन में विकास का संदेश

सिकंदरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुनने के लिए भाजपा नेता, कार्यकर्ता और विधायक जुटे। इस दौरान राजस्व मंत्री डा. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

मशाल लेकर जूरन छपरा पहुंचे

पीएम के संबोधन के बाद मंत्री समेत भाजपा नेता और कार्यकर्ता मशाल लेकर सेवा ज्योति यात्रा के तहत डीएम आवास के समीप जूरन छपरा चौक पहुंचे। यहां मशाल को रखने के बाद सभी बाबा गरीबनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

चौबीसों घंटे जलेगा सेवा का दीप

भाजपा नेताओं ने बताया कि डीएम आवास के समीप जूरन छपरा चौक को जिला प्रशासन की ओर से विकसित किया जाएगा। यहां चौबीसों घंटे दीप जलता रहेगा। नेताओं ने इस चौक का नाम सेवा चौक रखने की मांग भी की है। उनका कहना है कि यह स्थान सेवा और जनकल्याण की भावना का प्रतीक बनेगा।

शिक्षकों से भी होगा संवाद

कार्यक्रम के अगले चरण में रामदयालु स्थित एक होटल में शिक्षकों के साथ संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा से जुड़े विषयों और संगठनात्मक पहलुओं पर चर्चा प्रस्तावित है। कार्यक्रम में भाजपा नगर विधायक रंजन कुमार, महापौर निर्मला साहू, उप महापौर डा. मोनालिसा, प्रभात मलाकार समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर के आरडीएस कालेज में 24 को सजेगा युवा कलाकारों का मंच, 20 तक आवेदन का मौका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।