यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Muzaffarpur के एक रेस्तरां में शराब के साथ हो रहा था ये काम, पुलिस ने उतारा नशा; अब जेल की हवा खाएंगे 6 शराबी
मुजफ्फरपुर के एक रेस्टोरेंट में पुलिस ने 6 शराबियों को दारू पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मौके से विदेशी शराब की बोतले भी बरामद की है ...और पढ़ें

HighLights
- रेस्टोरेंट में 6 शराबी कर रहे थे दारू पार्टी
- छापेमारी कर पुलिस ने सभी शराबियों का किया गिरफ्तार
- विदेशी शराब की बोतलें हुई बरामद
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : जिले की बेला थाने पुलिस ने छापेमारी कर 6 शराबियों का गिरफ्तार किया है। सभी एक विवाह भवन से सटे रेस्टोरेंट में शराब पार्टी कर रहे थे, जिसकी भनक पुलिस को लग गई। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
विदेशी शराब की बोतल हुई बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने रेस्टोरेंट से विदेशी शराब की बोतल, स्पीकर और अन्य चीजें जब्त की है। पुलिस का कहना है कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रेस्टोरेंट में शराब पार्टी के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना मिली थी, जिसके बाद बेला थाने की पुलिस ने छापामारी का इन सभी को गिरफ्तार किया। अब इन सभी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः Liquor Ban in Bihar: अब शराब तस्करों पर नकेल कसने के लिए जल जहाज से होगी निगरानी
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचना आमगोला के आशू कुमार, कमलसाह मजार के साकिब खान, मालीघाट चौक के प्रियांशु रंजन, मालीघाट चुना भट्टी रोड के सागर कुमार, अहियापुर नाजिरपुर अखाड़ाघाट इलाके के मुकेश कुमार सिंह और सराय वैशाली के रहने वाले प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक शख्स रेस्टोरेंट का कर्मी भी है।