Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur News: सकरा थानाध्यक्ष पर इस वजह से गिर सकती है गाज, SSP के एक्शन से मचा हड़कंप

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 11:31 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने सकरा थानाध्यक्ष राजू पाल से स्पष्टीकरण माँगा है। यह स्पष्टीकरण 107 बीएनएस का प्रस्ताव समय पर न भेजने क ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण तलब
    2. लंबित मामलों पर त्वरित कार्रवाई

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर/सकरा। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने सकरा थानाध्यक्ष राजू पाल से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब के बाद थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।

    बताया गया कि 107 बीएनएस का प्रस्ताव नहीं भेजने के मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। विदित हो कि शनिवार की रात वरीय पुलिस अधीक्षक ने मनियारी व सकरा थाने का औचक निरीक्षण किया गया था।

    इस दौरान गुंडा पंजी, आगंतुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, महिला हेल्प डेस्क, पासपोर्ट पंजी, मालखाना पंजी, केस डायरी, वारंट, इश्तेहार, कुर्की पंजियों का अवलोकन किया था। सभी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया था।

    लंबित केसों के त्वरित निष्पादन करने का दिया गया था आदेश

    थाना में संधारित सभी तख्तियों का भी अवलोकन किया था। थाना में प्रतिवेदित केसों की जांच की समीक्षा कर सभी जांच अधिकारियों को लंबित केसों के त्वरित निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया था।

    इसके अलावा सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश दिया था। लंबित कांडों में वांछित आरोपितों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया था।

    इसके अलावा सुरक्षा व्यव्यस्था के मद्देनजर गश्ती के दौरान ज्वेलरी दुकान, बैंक, एटीएम, पेट्रोल पंप अन्य संस्थाओं पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश था।

    यह भी पढ़ें-

    केंद्र सरकार से इस काम के लिए नहीं मिली राशि, बिहार पर 3500 करोड़ रुपये हुआ उधार; निर्माण कार्य ठप