Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मैडम को अश्लील 'मैसेज' भेजने वाले सर का अब होगा 'हिसाब-किताब', डीईओ ने लिया कड़ा एक्शन का फैसला

    By Ajit Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Mon, 26 Jan 2026 11:24 AM (IST)

    Teacher Misconduct Case: मुजफ्फरपुर में महिला शिक्षिकाओं को अश्लील मैसेज भेजने और अनुचित व्यवहार करने वाले शिक्षकों पर शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेग ...और पढ़ें

    Female Teacher Harassment: दोषी शिक्षकों पर निलंबन, सेवा समाप्ति और कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। फाइल फोटो

    Female Teacher Harassment: दोषी शिक्षकों पर निलंबन, सेवा समाप्ति और कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. महिला शिक्षिकाओं को अश्लील मैसेज भेजने पर होगी कड़ी कार्रवाई।

    2. डीईओ ने निलंबन, सेवा समाप्ति का लिया कड़ा निर्णय।

    3. मुजफ्फरपुर में अनुशासनहीन शिक्षकों पर अब नहीं होगी कोई ढिलाई।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Obscene Message Complaint: महिला शिक्षिकों को अश्लील मैसेज भेजने और अनुचित व्यवहार करने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कुमार अरविंद सिन्हा ने ऐसे मामलों में कड़ा रुख अपनाते हुए दोषी शिक्षकों पर निलंबन, सेवा समाप्ति और कानूनी कार्रवाई का निर्णय लिया है।

    डीईओ ने बताया कि हाल के दिनों में कार्यालय में इस तरह की शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कुछ शिक्षक अपनी मर्यादा और गरिमा को भूलकर अनुशासनहीन आचरण कर रहे हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की छवि को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे मामलों में अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

    उन्होंने कहा कि महिला शिक्षिकाओं द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    बताया गया कि सकरा प्रखंड की एक शिक्षिका ने कुढ़नी प्रखंड के बीपीएससी शिक्षक दीपक कुमार के खिलाफ डीईओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच डीपीओ से कराई गई, जिसमें अश्लील चैटिंग का आरोप सही पाया गया। इसके बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

    वहीं, मड़वन प्रखंड के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत पंचायत शिक्षक संतोष पर भी महिला शिक्षिकाओं को अश्लील मैसेज भेजने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा है। इस मामले में भी एक्शन लेते हुए उनके निलंबन की अनुशंसा नियोजन इकाई से की गई है।

    खबरें और भी

    बढ़ती अनुशासनहीनता पर विभाग की चिंता

    शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले में शिक्षकों की ओर से अनुशासनहीनता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पूर्वी क्षेत्र के एक शिक्षक द्वारा अपने ही विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा से शादी करने का मामला भी प्रकाश में आया है। शादी से पहले शिक्षक लंबे समय तक अवकाश पर चले गए थे।

    इसी तरह पश्चिमी क्षेत्र के एक विद्यालय में हेडमास्टर और एक शिक्षक की अनुचित गतिविधियों से छात्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायत पर प्रखंड शिक्षा अधिकारी ने जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद संबंधित शिक्षकों के स्थानांतरण की अनुशंसा की गई है।

    डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने स्पष्ट किया कि शिक्षा विभाग में अनुशासन और नैतिक मूल्यों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। दोषी पाए जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।