Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा; सभी की मौत

    Updated: Sun, 17 Nov 2024 03:02 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर के पीपरा थानाक्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है जहां देर रात बारात जा रहे तीन लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस भीषण स ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा
    मुजफ्फरपुर में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा

    HighLights

    1. अनियंत्रित वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 लोगों की मौत
    2. गांव से बारात में शामिल होने जा रहे थे

    संवाद सहयोगी, मोतिहारी। पीपरा थानाक्षेत्र के बखरी बाजार के समीप शनिवार की रात अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने एक बाइक को रौंद दिया। बाइक पर सवार दो युवक एवं एक बच्चे की इस हादसे में मौत हो गई। बाइक सवार तीनों विशुनपुरा गांव से एक बारात में जा रहे थे।

    सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत

    मृतकों की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना के महवल कोहिया गांव निवासी नंदकिशोर प्रसाद कुशवाहा (35), उसी गांव के रहने वाले उनके मित्र जितेंद्र सिंह (38)और उनके पुत्र सुजीत कुमार (07) वर्ष के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है।

    इस खबर को और अपडेट किया जा रहा है...