Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कटिहार-दिल्ली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों का रूट और शेड्यूल बदला, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मंडल की 3 गाड़ियां रद

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 04:44 PM (IST)

    मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मंडल के बेतिया-मोतिहारी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण 2 और 3 जुलाई को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इनमें कुछ ट्रेनें ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर

    सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. 2 और 3 जुलाई को मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मंडल की ट्रेनें प्रभावित।

    2. बेतिया-मोतिहारी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण परिचालन बदलाव।

    3. कई ट्रेनें रद्द, आंशिक, मार्ग परिवर्तित या पुनर्निर्धारित की गईं।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर मंडल के बेतिया–मोतिहारी रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत प्री-नान इंटरलाकिंग एवं सीआरएस निरीक्षण के कारण 2 और 3 जुलाई को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

    पूर्व मध्य रेलवे ने ट्रेनों को रद करने, आंशिक रूप से चलाने, मार्ग परिवर्तन तथा पुनर्निर्धारण (री-शेड्यूलिंग) का आदेश जारी किया है। ट्रेनों के प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    रद रहने वाली ट्रेनें

    63342 नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर मेमू (2 एवं 3 जुलाई)

    63340 मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज मेमू (2 एवं 3 जुलाई)

    63341 मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज मेमू (3 जुलाई)

    आंशिक रूप से चलेंगी

    14010 आनंद विहार–बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 1 जुलाई को नरकटियागंज तक ही जाएगी।

    14009 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार एक्सप्रेस 2 जुलाई को नरकटियागंज से खुलेगी।

    15215 मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज एक्सप्रेस 3 जुलाई को सगौली तक ही जाएगी।

    15216 नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 3 जुलाई को सगौली से चलेगी।

    मार्ग परिवर्तित ट्रेनों में प्रमुख

    15568 जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Jaynagar–Lokmanya Tilak Terminus)

    15062 गोरखपुर–कोलकाता एक्सप्रेस (Gorakhpur–Kolkata Express)

    15705 कटिहार–दिल्ली एक्सप्रेस (Katihar–Delhi Express)

    15212 अमृतसर–दरभंगा जननायक एक्सप्रेस(Amritsar–Darbhanga Express)

    04623 कोलकाता–अमृतसर (Kolkata–Amritsar Express)

    15211 दरभंगा–अमृतसर (Darbhanga–Amritsar Express)

    12558 आनंद विहार–मुजफ्फरपुर सप्तक्रांति ( Anand Vihar–Muzaffarpur Sapt Kranti Express)

    26502 गोरखपुर–पटलिपुत्र (Gorakhpur–Patliputra Express)

    15567 बापूधाम मोतिहारी–आनंद विहार (Bapudham Motihari–Anand Vihar Express)

    इन ट्रेनों का परिचालन निर्धारित मार्ग के बजाय वैकल्पिक मार्ग से किया जाएगा।

    री-शेड्यूल ट्रेनें

    12211 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस 3 जुलाई को मुजफ्फरपुर से 2 घंटे विलंब से खुलेगी।

    12557 मुजफ्फरपुर–आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस 3 जुलाई को 3 घंटे विलंब से रवाना होगी।

    रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें- चंपारण के यात्रियों को मिली राहत, रक्सौल-नरकटियागंज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन