Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: फिर से जनता का विश्वास हासिल करने में जुटे नीतीश कुमार! अब इन नेताओं पर खेला दांव, चुनाव में दिखेगा असर

    By Mukul KumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 07 Feb 2024 11:59 AM (IST)

    Bihar Politics लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार फिर से जनता का विश्वास हासिल करने में जुट गए हैं। मुजफ्फरपुर में उन्होंने अपनी रणनीति मे ...और पढ़ें

    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर।  Bihar Political News In Hindi बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Polls) को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह तैयारी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। मुजफ्फरपुर में उन्होंने कुछ खास नेताओं पर भरोसा जताया है।

    दरअसल, मुजफ्फरपुर में जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) संगठन का विस्तार करते हुए तीन उपाध्यक्ष व दो महासचिव नियुक्त किया गया। जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने चंदन ठाकुर व रंजन कुमार को जिला महासचिव नियुक्त किया।

    इसके साथ ही रमेश कुमार ओझा, मनोज सिंह, मृत्युंजय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर लक्ष्मी नारायण कुशवाहा,जीतेंद्र मांझी, प्रकाश ओझा, निर्मल गुप्ता अनीश कुमार आदि लोगो ने बधाई दी।

    रामबाबू सिंह कुशवाहा ने मनोनयन का पत्र जिला कार्यालय में सौपा। उन्होंने कहा कि जदयू समर्पित कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इनके कुशल नेतृत्व से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को सुलभ हो सकेगा।

    उद्धव गोस्वामी ने ली जदयू की सदस्यता

    समाजसेवी उद्धव गोस्वामी ने जदयू की सदस्यता ली। कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश की नीतियों से प्रभावित होकर सदस्यता ली है। पार्टी जो जवाबदेही देगी उसका पालन किया जाएगा। गोस्वामी ने बताया कि जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विधान पार्षद ललन सर्राफ ने सदस्यता ग्रहण कराई। जदयू नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

    यह भी पढ़ें-

    Samrat Chaudhary: वित्त मंत्री का काम संभालते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, बताया- बजट में किन वर्गों का ध्यान रखा जाएगा

    Lok Sabha Elections: चुनाव के दौरान भूलकर भी ना करें ऐसा काम, प्रशासन की होगी पैनी नजर; खर्चे को लेकर आया नया अपडेट