Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर बिहार में आंधी-पानी का कहर: भारी नुकसान, ट्रेनें प्रभावित, मोतिहारी में चार घायल

    By Ajay K. Pandey Edited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 30 Apr 2026 01:04 PM (GMT+05:30)

    Bihar News: उत्तर बिहार में बुधवार रात आए तेज आंधी-पानी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया, जिससे पेड़ और बिजली के पोल गिरने से व्यापक नुकसान हुआ। मो ...और पढ़ें

    सीतामढ़ी में आंधी-पानी की वजह से क्षतिग्रस्त डुमरा पीएचसी का बाउंड्री वॉल व समाहरणालय की चहारदीवारी पर गिरा पेड़। फोटो: जागरण

    सीतामढ़ी में आंधी-पानी की वजह से क्षतिग्रस्त डुमरा पीएचसी का बाउंड्री वॉल व समाहरणालय की चहारदीवारी पर गिरा पेड़। फोटो: जागरण 

    HighLights

    1. तेज आंधी-पानी से उत्तर बिहार में व्यापक तबाही।

    2. मोतिहारी में पेड़ गिरने से चार लोग घायल हुए।

    3. बिजली आपूर्ति और ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। North Bihar Storm: उत्तर बिहार में बुधवार रात आए तेज आंधी-पानी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कई जिलों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने से व्यापक नुकसान हुआ है, जबकि बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।

    बिजली व्यवस्था चरमराई

    आंधी के कारण कई जगहों पर बिजली के पोल और तार टूट गए, जिससे रातभर कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी हैं।

    de9ce238-57cc-44bf-bed7-b176a71b8acc

    सीतामढ़ी के संतोषी माता मंदिर के पास दीवार पर गिरा पेड़। फोटो: जागरण

    ट्रेन सेवा पर पड़ा असर

    समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर उजियारपुर स्टेशन के पास पेड़ की टहनी ओवरहेड वायर पर गिरने से अप लाइन की बिजली आपूर्ति करीब तीन घंटे तक बाधित रही। इसके चलते आधा दर्जन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

    3e19e141-f1ac-4196-8c69-7ebd1a369ead

    सीतामढ़ी के डुमरा स्थित सरकारी बस स्टैंड में गिरा पेड़। फोटो: जागरण

    मोतिहारी में चार घायल

    मोतिहारी शहर के गाजागद्दी चौक पर एक बड़ा पेड़ गिरने से कार, बाइक और चार ठेले दब गए। राहत की बात यह रही कि वाहनों में कोई सवार नहीं था, लेकिन चार राहगीर घायल हो गए।

    धार्मिक स्थल को भी नुकसान

    दरभंगा के कमतौल में बीएसएनएल का टावर क्षतिग्रस्त होकर झुक गया है। वहीं शिवहर के वार्ड 22 दाउद छपरा स्थित हनुमान मंदिर पर पेड़ गिरने से मंदिर का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

    777e644f-b398-4d73-9ab7-5c4925f916c0

    समस्तीपुर के जितवारपुर कृष्ण हाई स्कूल के समीप बाइपास सड़क पर बरगद का विशाल पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आने से ट्रक व दुकान क्षतिग्रस्त। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है। फोटो: जागरण

    फसलों को भी भारी नुकसान

    आंधी-पानी का असर किसानों पर भी पड़ा है। गन्ना, मक्का और आम की फसल को व्यापक क्षति पहुंची है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

    डाल गिरने से युवक की मौत

    सीतामढ़ी: रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के रुन्नीसैदपुर-बेलसंड पथ पर बुधवार की देर शाम अथरी हाई स्कूल के समीप एक बाइक सवार के उपर पेड़ की एक डाल टूटकर गिर जाने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
    युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के बगाहीं रामनगर वार्ड संख्या-07 निवासी सोनेलाल दास के पुत्र राहुल कुमार (23) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रामनाथ प्रसाद ने बताया कि कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर स्वजन को सौंप दिया गया है।

    खबरें और भी