मुजफ्फरपुर: युवती की एडिटेड अश्लील तस्वीरें वायरल कर तोड़ी शादी, विरोध करने पर परिवार को जान से मारने धमकी
मुजफ्फरपुर में एक युवती की एडिट की हुई अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर उसकी तय शादी तुड़वा दी ...और पढ़ें

एडिटेड अश्लील तस्वीरें वायरल कर तोड़ी शादी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
HighLights
युवती की एडिटेड अश्लील तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित की गईं।
तस्वीरें वायरल होने से तय शादी टूट गई, परिवार को धमकी मिली।
बेला थाने में पांच नामजद व 11 मोबाइल धारकों पर प्राथमिकी।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बेला थाना क्षेत्र की युवती की तस्वीरों को एडिट कर अश्लील व आपत्तिजनक रूप में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया है। इस शर्मनाक हरकत के जरिए आरोपितों ने पीड़िता की तय शादी तुड़वा दी। विरोध पर पूरे परिवार को जान से मारने व युवती को जबरन विदेश भेजने की धमकी दी है।
पीड़िता के पिता ने बेला थाने में प्राथमिकी कराई है। इसमें साहेबगंज थाना क्षेत्र के पांच लोगों को नामजद करते हुए 11 मोबाइल नंबर धारकों को आरोपित किया है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
13 अक्टूबर को तय थी शादी
आवेदन में कहा कि पीड़िता की शादी 13 अक्टूबर को तय थी। नौ अक्टूबर को उसकी रिंग सेरेमनी थी, लेकिन तस्वीर प्रसारित होने के बाद शादी टूट गई। आरोपितों ने मिलीभगत कर पीड़िता की इंटरनेट मीडिया से तस्वीरें प्राप्त कर उन्हें अश्लील रूप में बदल दिया।
इसके बाद विभिन्न फर्जी इंटरनेट मीडिया अकाउंट व कई मोबाइल नंबरों के जरिए उन तस्वीरों को लड़की के रिश्तेदारों और लड़के वालों के पास भेज दिया गया। फर्जी चैट व अश्लील वीडियो देखकर लड़के पक्ष ने बदनामी के डर से शादी तोड़ दी।
पीड़ित के पिता ने आरोपितों से संपर्क कर बेटी का जीवन बख्शने की गुहार लगाई तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 2023 में पीजी की पढ़ाई के दौरान आरोपितों ने पीड़िता की फोटो-वीडियो प्राप्त कर इसका दुरुपयोग किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।