विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PM Kisan Installment: किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार ने मोबाइल पर भेजा मैसेज, प्रधानमंत्री मोदी देंगे तोहफा

Published: Thu, 29 Oct 2026 10:27 AM (IST)

Bihar Farmers 2000 Rupees : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के लाखों किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं ...और पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi: सरकार की ओर से भेजा गया मैसेज।

PM Kisan Samman Nidhi: सरकार की ओर से भेजा गया मैसेज।

HighLights

  1. पीएम किसान की 24वीं किस्त होगी जारी।

  2. बिहार के 73.65 लाख किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये।

  3. गुजरात से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे किस्त जारी।

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। किसानों के मोबाइल पर सरकार का मैसेज आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बिहार के लाखों किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी होने वाली है। इसके तहत बिहार के 73.65 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये भेजे जाने की उम्मीद है।

किस्त जारी करने की सूचना किसानों के मोबाइल पर टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से दी गई है। इससे किसानों को आर्थिक सहायता मिलने की आस जगी है।

गुजरात से जारी होगी 24वीं किस्त

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से भेजे गए आमंत्रण संदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे।

संदेश में कार्यक्रम से जुड़ने के लिए वेबकास्ट लिंक भी साझा किया गया है। किसानों को इस कार्यक्रम के माध्यम से किस्त जारी होने की जानकारी दी गई है।

बिहार के किसानों को मिलेंगे करीब 1476 करोड़ रुपये

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। बिहार में करीब 73.65 लाख किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस हिसाब से 24वीं किस्त के तहत राज्य के किसानों के खातों में 1476 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहुंचने का अनुमान है।

खाते में राशि के लिए जरूरी हैं ये काम

किस्त जारी होने के बाद किसानों को अपने बैंक खाते और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर नजर रखनी चाहिए। जिन किसानों के खाते में राशि नहीं आती है, वे पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस जांच सकते हैं। इसके लिए ई-केवाईसी पूरी होना, आधार से बैंक खाते का लिंक होना और अन्य जरूरी विवरणों का सही होना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें- बिहार में मिट्टी के बर्तनों पर उकेरी कला, कुम्हारों के हुनर को अमेरिका-यूरोप तक मिला बाजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।