Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    7968 परिवारों को आजीवन मिलेगी FREE बिजली, मुजफ्फरपुर में पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 06:29 PM (IST)

    Free Solar Electricity Bihar: मुजफ्फरपुर में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' का शुभारंभ हुआ, जिससे 7,968 बीपीएल परिवारों को आजीवन मुफ्त बिजल ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में 7,968 बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली।

    2. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'पीएम सूर्य घर' योजना शुरू की।

    3. प्रत्येक घर पर 1.1 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्टम लगेगा।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। PM Surya Ghar Muzaffarpur: बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुजफ्फरपुर जिले के गरीब परिवारों को अब बिजली बिल से हमेशा के लिए मुक्ति मिलने जा रही है।

    पटना के विद्युत भवन से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के अंतर्गत मुजफ्फरपुर जिले के प्रथम चरण के 7,968 बीपीएल (कुटीर ज्योति) परिवारों के घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के कार्य का ऑनलाइन शुभारंभ किया। 

    इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों को आजीवन मुफ्त, स्वच्छ और हरित (ग्रीन) बिजली मिल सकेगी। इस मौके पर मुजफ्फरपुर समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कांटी विधायक अजीत कुमार, विद्युत अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश, कार्यपालक अभियंता विजय कुमार व किशोर कुमार सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

    14MUC_37_14062026_510.JPG

    लगेगा 1.1 किलोवाट का सोलर सिस्टम

    जिले के सभी 16 प्रखंडों की 80 चयनित पंचायतों में कुल 42,776 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं की पहचान की गई है, जो इस योजना के दायरे में आएंगे।

    • प्रथम चरण का लक्ष्य: शुरुआत में 7,968 पात्र परिवारों के घरों पर 1.1 किलोवाट क्षमता वाले रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाए जा रहे हैं।

    • पैनल की क्षमता: प्रत्येक लाभार्थी के घर की छत पर 550-550 वाट के दो सोलर पैनल इंस्टॉल किए जाएंगे, जो घरेलू उपयोग के लिए पर्याप्त बिजली पैदा करेंगे।

    • कामकाज का तरीका: पहले चरण में हर प्रखंड की एक पंचायत को चुना गया है, जहाँ के सभी इच्छुक और पात्र परिवारों को कवर करने के बाद दूसरी पंचायतों में योजना का विस्तार होगा।

    48.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

    मुजफ्फरपुर जिले में इस महापरियोजना को धरातल पर उतारने के लिए करीब 48.20 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक घरेलू सोलर प्लांट को लगाने की अनुमानित लागत 60,500 रुपये तय की गई है। 

    लाभार्थियों को तकनीकी रूप से कोई परेशानी न हो, इसके लिए चयनित एजेंसी ही सोलर सिस्टम की स्थापना, तकनीकी सहायता और आगे के रखरखाव (मेंटेनेंस) की पूरी जिम्मेदारी संभालेगी।

    इस पूरी परियोजना के जरिए मुजफ्फरपुर जिले में कुल 87.65 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता विकसित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

    नीलम देवी से किया सीधा संवाद

    योजना के उद्घाटन के दौरान मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुशहरी प्रखंड के राजेपुनास गांव की लाभुक नीलम देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सीधा संवाद किया।

    14MUC_35_14062026_510.JPG

    नीलम देवी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना से उनके परिवार को पहले ही बड़ी आर्थिक राहत मिल रही थी। अब घर पर सोलर प्लांट लग जाने से उन्हें आजीवन मुफ्त बिजली मिलेगी, जिससे उनकी मासिक बचत और ज्यादा बढ़ जाएगी।

    खबरें और भी

    1,319 घरों में सोलर पैनल इंस्टॉल 

    मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी (DM) सुब्रत कुमार सेन ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि ऊर्जा विभाग और जिला प्रशासन की टीमें मिलकर इस योजना को तेजी से पूरा करने में जुटी हैं।

    जिले में अब तक सामान्य व अन्य श्रेणियों को मिलाकर कुल 4,521 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से तीव्र गति से काम करते हुए 1,319 घरों की छतों पर सोलर पैनल सफलतापूर्वक लगाए भी जा चुके हैं। 

    डीएम ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को आर्थिक संबल देना और साथ ही पर्यावरण को कार्बन उत्सर्जन से बचाना है।