Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime News : डॉक्टर के घर से 40 लाख लूट मामले की फाइल दबाकर बैठी पुलिस, 1 महीने बाद भी पर्दाफाश नहीं

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 01:30 PM (IST)

    Bihar Crime News बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में चिकित्सक दंपती के घर घर हुई डकैती की वारदात का एक महीने बाद भी पर्दाफाश नहीं हो सका है। घटना पिछले माह ...और पढ़ें

    Bihar Crime: डॉक्टर के घर से 40 लाख लूट मामले की फाइल दबाकर बैठी पुलिस
    Bihar Crime: डॉक्टर के घर से 40 लाख लूट मामले की फाइल दबाकर बैठी पुलिस

    HighLights

    1. पिछले महीने चार फरवरी की शाम सदर थाना के भिखनपुरा इलाके में हुई थी डकैती
    2. चिकित्सक दंपती के घर हुई डकैती का अब तक नहीं हुआ पर्दाफाश, कई राज्यों में हो चुकी छापेमारी

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Crime News : सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु-भिखनपुरा इलाके में चिकित्सक दंपती (Doctor) के घर डकैती (Robbery) में 40 लाख से अधिक की संपत्ति लूट मामले में एक महीने बाद भी पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।

    इससे प्रतीत हो रहा कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस की कार्रवाई ठंडे बस्ते में चली गई है। अब तक घटना का पर्दाफाश नहीं हो सका और न ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जा सकी।

    पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

    इसके कारण इलाके के लोगों ने पुलिस (Muzaffarpur Police) की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। हालांकि, पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा कि मामले में झारखंड (Jharkhand) व दिल्ली (Delhi) समेत कई प्रदेशों में छापेमारी (Raid) की गई है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके कारण पुलिस की परेशानी बढ़ी हुई है।

    चार फरवरी की शाम हथियार से लैस बदमाशों ने एसकेएमसीएच में तैनात चिकित्सक डा. राजीव कृष्ण के घर में डाका डालकर नकद, जेवरात समेत करीब चालीस लाख से अधिक की संपत्ति लूट लिए थे।

    जांच को विशेष टीम गठित की गई, लेकिन अब तक नतीजा शून्य है। नगर एएसपी भानू प्रताप सिंह का कहना है कि कार्रवाई चल रही है। बदमाश पकड़े जाएंगे।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Crime News : बाइक चोरी करते पकड़ाए शातिर की लोगों ने जमकर की पिटाई, भीड़ पर गोली चलाने की कोशिश

    Bihar News: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में दो मरीजों की मौत पर हंगामा और तोड़फोड़, सवा लाख का बिल बनाने पर भड़के परिजन

    Bihar News: 50 दिन पहले किडनैप किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, परिवार ने घर में रखने से किया इनकार, फिर ...