विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Prashant Kishor: 'आप बैठिए पहले नहीं तो बाहर जाइए...', प्रशांत किशोर ने बैठक में खोया आपा, आखिर क्यों हुए खफा?

Published: Sat, 23 Nov 2024 09:16 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2024 10:05 PM (IST)

बिहार उपचुनाव में जन सुराज पार्टी कोई कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं दूसरी ओर इसके कर्ताधर्ता प्रशांत किशोर का एक ...और पढ़ें

प्रशांत किशोर बैठक में हुए खफा, अब वायरल हो रहा वीडियो।
प्रशांत किशोर बैठक में हुए खफा, अब वायरल हो रहा वीडियो।

HighLights

  1. प्रशांत किशोर का मुजफ्फरपुर से सामने आया वीडियो
  2. कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक का है वायरल वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुजफ्फरपुर। Bihar By Election Result 2024 : 'अरे आप नॉनस्टॉप काहे बोलते जाते हैं भाई.. आप बैठिए पहले.. नहीं तो बाहर जाइए', ये बात कोई और नहीं खुद सियासी रणनीतिकार रहे प्रशांत किशोर एक शख्स से कह रहे हैं। दरअसल, प्रशांत किशोर के आपा खो देने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

इस वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि सवाल पूछे जाने से प्रशांत किशोर काफी खफा हैं। वह सवाल कर रहे शख्स को डंपटते हुए कह रहे हैं कि अरे आप नॉनस्टॉप काहे बोलते जाते हैं भाई। आप बैठिए पहले.. नहीं तो बाहर जाइए।

वायरल वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में देखा-सुना जा सकता है कि प्रशांत किशोर कह रहे हैं कि सुनिये ना, आप नॉन स्टॉप काहे बोलते जाते हैं? कोई अनुशासन है कि जो मन होगा कीजिएगा? आप बैठिए पहले, नहीं तो जाइए बाहर। दिमाग मत खराब कीजिए मेरा। आपसे सही से बात किया जा रहा है तो बैठिए भाई। पार्टी का अनुशासन है या जैसे मन करेगा वैसा कीजिएगा? कौन अनुमित दिया है आपको बोलने के लिए? कोई नियम है कि इसे पार्क बना रखा है? राजद बना रखा है कि इसको? चुप रहिए... रिकॉर्डिंग होने दो क्या फर्क पड़ना है।

इस तरह की गरमा-गर्मी वाली बातचीत के साथ वहां मौजूद कुछ लोग उक्त शख्स को समझाते हैं और प्रशांत किशोर से दूर ले जाकर बैठाने का प्रयास करते हैं। इसके बाद भी प्रशांत किशोर नाराज होते हुए दिखाई देते हैं।

बिहार उपचुनाव में ऐसा रहा पार्टी का हाल

बता दें कि बिहार में चार सीटों पर हुए उपचुनाव (Bihar Upchunav Result 2024) में प्रशांत किशोर की पार्टी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। चारों ही सीटों पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों को हार झेलनी पड़ी है।

  • तरारी विधानसभा सीट : प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी की उम्मीदवार किरन सिंह को इस सीट पर कुल 5622 वोट ही मिल सके। यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विशाल प्रशांत ने जीत दर्ज की है।
  • इमामगंज विधानसभा सीट : इस सीट पर जन सुराज पार्टी (Jan Suraaj Party) के उम्मीदवार जितेंद्र पासवान 37103 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। यहां आयोग ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की बहू और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा की उम्मीदवार दीपा मांझी को विजयी घोषित किया है। दीपा मांझी को कुल 53435 वोट मिले हैं। राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार रौशन कुमार के खाते में 47490 वोट आए हैं।
  • बेलागंज विधानसभा सीट : इस सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद अमजद को 17285 वोट मिले हैं। यहां जनता दल यूनाइटेड की मनोरमा देवी को विजेता घोषित किया गया है। दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार विश्वनाथ कुमार सिंह रहे।
  • रामगढ़ विधानसभा सीट : यहां प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के सुशील कुमार कुशवाहा को 6513 वोट मिले। वह चौथे स्थान पर रहे। चुनाव आयोग ने इस सीट पर भाजपा के अशोक कुमार सिंह को 62257 वोट के साथ विजेता घोषित किया है। बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार सिंह यादव 60895 वोट के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।