Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Prashant Kishore: लालू यादव अब सिर्फ यादवों के नेता, नीतीश की घटी लोकप्रियता, महागठबंधन पर PK का तंज

    By Gajadhar Prasad RanaEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 09:07 PM (IST)

    जन सुराज पदयात्रा कर रहे प्रशांत किशोर ने मुजफ्परपुर में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। किशोर ने लालू की लोकप्रियता में गिरावट आने की ब ...और पढ़ें

    मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के तुर्की में जन संवाद करते प्रशांत किशोर
    मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के तुर्की में जन संवाद करते प्रशांत किशोर

    HighLights

    1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घटी लोकप्रियता
    2. बिहार में 1250 परिवार से बनते आ रहे विधायक और सांसद
    3. बिहार की तस्वीर बदलने के लिए लोगों को आना होगा आगे

    कुढ़नी (मुजफ्फरपुर) संवाद सहयोगी: प्रशांत किशोर ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा है, जन सुराज पदयात्रा पर निकले किशोर ने लालू को सिर्फ यादवों का नेता बताया। उन्होंने लालू की लोकप्रियता और प्रभाव भी अब पहले जैसी नहीं होने की बात कही।

    दरअसल, प्रशांत किशोर अपनी जन सुराज पदयात्रा करते हुए बुधवार को मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड पहुंचे। यहां उन्होंने तुर्की में जन संवाद किया। इस दौरान किशोर ने कहा, 'बिहार की बदहाली का सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां के लोग जाति एवं धर्म के नाम पर वोट डालते है।'

    परिवारवाद से कोई भी राजनीतिक दल अछूता नहीं

    जन संवाद के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि परिवारवाद से कोई भी राजनीतिक दल अछूता नहीं है। विगत 30 वर्षों का रिकॉर्ड बताता है कि बिहार में 1250 परिवार से विधायक और सांसद हमेशा से बनते आ रहे है।

    उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोकप्रियता पहले से घटी है। लालू पहले गरीबों के नेता थे। फिर पिछड़ों के नेता बने। उसके बाद वो यादव के नेता बन गए।

    जाति और धर्म से ऊपर उठाकर करना होगा मतदान

    प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार की बदहाली की तस्वीर बदलने के लिए लोगों को आगे आना होगा और जाति एवं धर्म से ऊपर उठाकर मतदान करना होगा।

    किशोर ने आगे कहा कि जिन लोगों ने किसी कारण से राजनीति से अपना मुंह फेर लिया है लेकिन सामाजिक कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित किए है। ऐसे लोगों को जन सुराज से जोड़ना हमारा लक्ष्य है। केवल विधायक और एमपी बनाना हमारा उद्देश्य नहीं है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः लोकसभा चुनाव में किस-किस सीट पर लड़ेगी JDU; नीतीश कुमार फूंकेंगे बिगुल, पार्टी नेताओं को एक अणे मार्ग बुलाया

    बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट

    प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था चौपट है। युवा वर्ग रोजगार को तलाश में पलायन कर रहे है। यहां की कृषि चौपट है। इसमें सुधार किए बगैर बिहार विकास की पटरी पर नहीं दौड़ सकता है।

    ये भी पढ़ेंः  'INDIA या भारत' की लड़ाई में तेजस्वी के बयान पर भिड़े सुशील मोदी और विजय चौधरी, चला डाले तीखे 'शब्द' बाण

    इस मौके पर समाजवादी नेता लक्षणदेव सिंह, महेश राय, उषा सिंह, सुनील यादव, शंभू पासवान, भोला राय, फूलदेव भगत, शिवनाथ पासवान, बसंत मांझी, अलबेला राय समेत अन्य मौजूद थे।