विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ration Card Ekyc: अब घर बैठे करें राशन कार्ड की फेशियल ई-केवाईसी, मोबाइल पर डाउनलोड करें ये App

Published: Fri, 21 Feb 2025 03:36 PM (IST)

अब राशन कार्ड धारक घर बैठे ही फेशियल ई-केवाईसी (Ration Card Ekyc) कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी जन ...और पढ़ें

अब घर बैठे करें राशन कार्ड की फेशियल ई-केवाईसी
अब घर बैठे करें राशन कार्ड की फेशियल ई-केवाईसी

HighLights

  1. घर बैठे राशन कार्ड धारक कर सकते हैं फेशियल ई-केवाईसी
  2. पॉस मशीन पर बच्चों और बुजुर्गों को फिंगर प्रिंट देने पर नहीं आ रहा स्पष्ट निशान
  3. खाद्य एचं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने जारी किया आदेश, बताया गया तरीका भी

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी (Ration Card E-kyc) कराना अनिवार्य है। यह निशुल्क है और सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों पर पॉस मशीन के माध्यम से इस कार्य को किया जा रहा है, लेकिन इसमें फिंगर प्रिंट और आइरिश स्कैनर से ई-केवाईसी करने में बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।

उनका फिंगर प्रिंट का निशान स्पष्ट नहीं हो रहा है। इस कारण ई-केवाईसी का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। इसे लेकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी किया है। इसके तहत अब लाभुक घर बैठे भी फेशियल ई-केवाईसी खुद से कर सकते हैं।

ई-केवाईसी के लिए होगा प्रचार-प्रसार

विभाग की ओर से इसका तरीका भी बताया गया है, ताकि लाभुकों को इसे समझने में आसानी हो। इसके अलावा इसके प्रचार-प्रसार को लेकर प्रखंडों में व्यापक स्तर अभियान भी चलाने की बात कही है, ताकि शत-प्रतिशत राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी निर्धारित समय के अंदर पूरी हो सके।

मार्च तक करना होगा ई-केवाईसी

विदित हो कि विभाग की ओर से अब तक दो बार ई-केवाईसी कराने की तिथि में विस्तार इसी कारण से किया जा चुका है। अब मार्च तक तिथि निर्धारित की गई है। इस दौरान सभी जिलों के आपूर्ति पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया है।

इसमें जविप्र दुकानदारों को सहयोग करने का निर्देश दिया गया है। वहां पर बैनर-पोस्टर लगाकर व घर-घर जाकर भी लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की बात कही गई है।

ऐसे करें खुद से फेशियल ई-केवाईसी:

  • गूगल प्ले स्टोर में फेशियल ई-केवाईसी ऐप सर्च करें।
  • मेरा ई-केवाईसी ऐप को डाउनलोड करें और इसे खोलें।
  • राज्य के जगह पर बिहार चयन करें और लोकेशन डालें।
  • आधार नंबर अंकित करने के बाद ओटीपी जेनरेट होगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, इसे दर्ज करें।
  • कैप्चा भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाली जानकारियों का सत्यापन कर एक्सेप्ट बटन पर क्लिक करें।
  • फेस ई-केवाईसी पर क्लिक करें।
  • सेल्फी कैमरा के खुलने पर आंख को बंद करें और खोलें, तस्वीर कैप्चर होते ही ई-केवाईसी पूर्ण होगी।

ये भी पढ़ें- Ration Card के नाम पर राउरकेला में हो रहा बड़ा खेल, सरकारी कर्मचारी भी उठा रहे फायदा; सामने आई चौंकाने वाली बात

ये भी पढ़ें- Ration Card: 28 फरवरी है लास्ट डेट, E-KYC नहीं कराई तो 11 लाख लोगों को नाम राशन कार्ड से कटेगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।