Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    तेजस्वी यादव के बिगड़े बोल, नीतीश कुमार को लेकर दिया विवादित बयान; JDU को आएगा गुस्सा!

    Updated: Mon, 16 Sep 2024 02:23 PM (IST)

    तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मुजफ्फरपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि नीतीश कुमार अंधे बहरे और गूंगे हो चुक ...और पढ़ें

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार CM नीतीश कुमार। फाइल फोटो
    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और बिहार CM नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर की विवादित टिप्पणी
    2. तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को बिहार का सबसे बड़ा दुश्मन बताया

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने कहा है कि मुजफ्फरपुर समेत बिहार में अपराध चरम पर है। रोज लूट, डकैटी, हत्या एवं दुष्कर्म की घटनाएं घट रही हैं। राज्य में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार को बोलबाला है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने की जगह शराब खोजने में लगी है।

    तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अंधे, बहरे एवं गूंगे हो चुके हैं। उन्हें न कुछ दिखाई पड़ रहा है और सुनाई दे रहा है। वह कुछ नहीं बोल रहे हैं। जनता डबल इंजन की सरकार से ऊब चुकी है।

    उन्होंने यह बातें सोमवार को राजद कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में जाने से पूर्व परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहीं।

    'सरकार को भ्रष्टाचार दिखाई नहीं पड़ रहा'

    तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए सरकार लैंड सर्वे (Bihar Bhumi Survey) एवं स्मार्ट मीटर (Bihar Smart Meter) के चक्कर में फंसी है, लेकिन हो रहा भ्रष्टाचार दिखाई नहीं पड़ रहा है।

    'मोदी बिहार के सबसे बड़े दुश्मन'

    उन्होंने प्रधानमंत्री पर भी निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे बिहार के सबसे बड़े दुश्मन हैं। चुनाव आता है तो विकास की बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सब कुछ भूल जाते हैं। उन्होंने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा तक नहीं दिया। 11 साल के शासन काल में बिहार में गरीबी बढ़ी है। प्रति व्यक्ति आय में कमी आई है। प्रधानमंत्री बोलने के अलावा कुछ नहीं करते।

    उन्होंने कहा कि वे हर जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। पार्टी संगठन को मजबूत किया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में नीतीश सरकार को विदा करने में वे अहम भूमिका निभा सकें। संवाददाता सम्मेलन के दौरान राजद नेता विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- अशोक चौधरी समेत 5 कैबिनेट मंत्रियों ने क्या कर दिया ऐसा? जिसको लेकर भड़क उठे तेजस्वी यादव, बिहार में गरमाई सियासत

    ये भी पढ़ें- Upendra Kushwaha: बिहार यात्रा पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जहानाबाद के कुर्था से भरेंगे हुंकार