Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: मुजफ्फरपुर के सरैया में धार्मिक स्थल पर गंदा करने पर बवाल, पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ टली बड़ी घटना

    Updated: Wed, 19 Jun 2024 03:26 PM (GMT+05:30)

    मुजफ्फरपुर के छितरी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर गंदा करने को लेकर मंगलवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाने लगे। ...और पढ़ें

    ग्रामीणों के साथ शांतिवर्ता करते पुलिस अधिकारी। (जागरण फोटो)
    ग्रामीणों के साथ शांतिवर्ता करते पुलिस अधिकारी। (जागरण फोटो)

    संवाद सहयोगी, सरैया। मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र के छितरी गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर गंदा करने को लेकर मंगलवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्ष एक-दूसरे के विरुद्ध आरोप लगाने लगे। इसको लेकर गांव में जमकर बवाल हुआ। विरोध में एक अन्य धार्मिक स्थल को भी क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ एसडीएम पश्चिमी बृजेश कुमार, एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन व थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह वहां पहुंच गए।

    पुलिस पदाधिकारियों व स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ी घटना टल गई। इसके पुलिस व जिला प्रशासन की देखरेख में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें धार्मिक स्थल पर गंदा करने वाले की पहचान करने व आपसी सौहार्द बनाए रखने का निर्णय लिया गया। लोगों विश्वास कायम रखने के लिए पुलिस ने गांव में रूट मार्च किया।

    एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि गांव में मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस कैंप कर रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

    फिलहाल, किसी किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। गंदा करने वाले की पहचान की जा रही है। आशंका है कि किसी स्मैकिया की यह करतूत हो सकती है। पहचान के बाद उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

    एक सप्ताह से धार्मिक स्थल पर कर रहा था गंदा

    ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले उक्त धार्मिक स्थल पर गंदा कर दिया गया था। पूजा करने गई महिलाओं इसे धो दिया था। इसकी जानकारी गांव वाले को दी थी।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, एक बार आपत्तिजनक अवशेष भी वहां फेंका गया था। मंगलवार को एक बार फिर इसी तरह गंदा कर दिया गया। तीन ग्रामीण इसकी तहकीकात करने वहां पहुंचे थे।

    उसी समय दूसरे पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे। इससे विवाद बढ़ गया।

    इस विवाद की खबर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। हालांकि उसी समय पुलिस के पहुंच जाने से मामला आगे नहीं बढ़ सका।

    असमाजिक तत्व का घिनौना काम

    वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि किसी असमाजिक तत्व ने यह घिनौना काम किया है। इसका वे लोग समर्थन नहीं करते हैं, लेकिन उन्हीं लोगों को इंगित कर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।

    इसका वे लोग विरोध करते हैं। वे लोग भी चाहते हैं ऐसी घिनौनी हरकत करने वाले की पहचान हो और उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

    शांति समिति की बैठक में ये हुए शामिल

    गांव में दोनों पक्षों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, सीओ अंकित कुमार, पूर्व प्रमुख मो. उमर अंसारी बालेंद्र सिंह,चकना पंचायत के मुखिया पति सोनू कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अखिलेश कुमार आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: 'देवेश चंद्र बताएं, उनकी जाति के कितने लोगों ने जदयू को वोट दिया', अब Nitish Kumar की पार्टी में छिड़ी जुबानी जंग

    Nitish Kumar: नीतीश कुमार को अचानक क्या हुआ? PM Modi का पकड़ लिया हाथ और फिर देखने लगे...