Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samastipur Rail Division: 17 लेवल क्रॉसिंग इंजीनियरिंग विभाग ने किया बंद, इस वजह से उठाया कदम

    By Gopal Tiwari Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 03 Apr 2026 12:57 PM (IST)

    Railway Safety:  85.22 किमी ट्रैक नवीनीकरण और 227.76 किमी प्लेन ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग हुई। रिकॉर्ड 9020 मीट्रिक टन स्क्रैप का निपटान किया गया। यात्र ...और पढ़ें

    यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है।

    यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है। 

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar News: समस्तीपुर रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने वर्ष 2025-26 में सुरक्षा, आधारभूत संरचना और परिचालन दक्षता को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।

    इसी क्रम में मंडल के अंतर्गत 17 लेवल क्रॉसिंग को बंद कर रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित बनाया गया है। विभाग ने ट्रैक सुधार और रखरखाव के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किया है।

    पूर्ण ट्रैक नवीनीकरण के तहत 85.22 किलोमीटर ट्रैक का कार्य पूरा किया गया, जबकि 227.76 किलोमीटर प्लेन ट्रैक की डीप स्क्रीनिंग की गई।

    इसके अलावा 1998 टर्नआउट्स का नवीनीकरण और 2116.73 किलोमीटर प्लेन ट्रैक टैम्पिंग कर लक्ष्य से अधिक उपलब्धि दर्ज की गई।

    मंडल ने स्क्रैप प्रबंधन में भी रिकॉर्ड बनाते हुए 9020 मीट्रिक टन स्क्रैप का निपटान किया, जो अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

    यात्री सुविधाओं और कर्मचारियों के लिए भी कई बुनियादी ढांचे विकसित किए गए हैं। समस्तीपुर में आधुनिक केंद्रीकृत वातानुकूलित ट्रैफिक कंट्रोल भवन का निर्माण किया गया है। वहीं महिला बैरक, स्टाफ रेस्ट हाउस और आरसीसी जल टैंक जैसी सुविधाएं भी तैयार की गई हैं।

    इसके अलावा राधोपुर और कपरपुरा यार्ड में रोड ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण किया गया है, जबकि सहरसा और लहेरियासराय में लाइट आरओबी बनाकर सुरक्षा को और मजबूत किया गया है।

    मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने इन उपलब्धियों पर अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखने की उम्मीद जताई है।