विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरैया में विवाह भवन निर्माण पर बवाल, जांच के दौरान ग्रामीणों में तीखी बहस

Published: Sat, 15 Aug 2026 04:52 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के सरैया में निर्माणाधीन विवाह भवन को लेकर विवाद बढ़ गया है, जहाँ जांच के लिए पहुंचे अधिकारी के ...और पढ़ें

नियमों के विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का भी आरोप।

नियमों के विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का भी आरोप।

संवाद सहयोगी, सरैया (मुजफ्फरपुर)। Saraiya Marriage Hall Dispute: रामपुर विश्वनाथ पंचायत में निर्माणाधीन विवाह भवन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

मामले की जांच के लिए पहुंचे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) अरुण कुमार के सामने ग्रामीण दो गुटों में बंट गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

विरोध कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में सरकारी नियमों की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि विवाह भवन का निर्माण तालाब के किनारे संकीर्ण स्थान पर कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने अंचलाधिकारी पर नियमों के विरुद्ध अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का भी आरोप लगाया है।

विवाह भवन के निर्माण को लेकर ग्रामीणों के बीच मतभेद सामने आया है। एक पक्ष निर्माण का विरोध कर रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे पंचायत के लिए लाभकारी बता रहा है। विवाद बढ़ने के बाद मामले की जांच के लिए विभागीय अधिकारी को भेजा गया।

बीपीआरओ अरुण कुमार ने बताया कि वे विभागीय निर्देशानुसार मामले की जांच के लिए पहुंचे थे। जांच के दौरान सामने आई स्थिति की रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।