यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बिहार में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका ने प्रेमी को फोन कर घर बुलाया, फिर परिजनों ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट
मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी को प्रेमिका ने साजिश के तहत घर बुलाया। घर पहुंचते ही लड़की के परिजनों ने प्रेमी को ...और पढ़ें

HighLights
- पीड़ित युवक के पिता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई
- नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट इलाके की घटना
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर से दर्दनाक मामला समाने आया है। यहां नगर थाना क्षेत्र के पंकज मार्केट इलाके में एक युवक के साथ मारपीट के बाद उसका नाजुक अंग को काट दिया। वहीं, इस घटना के बाद आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
आनन-फानन में उस घायल युवक को इलाज के लिए बैरिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी इलाज चल रही है।
घरवालों ने युवक के साथ की जमकर मारपीट
जानकारी के मुताबिक, युवक का उसी इलाके की एक युवती से प्रेम है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गया था। इसी दौरान युवती के घरवालों ने उस युवक को पकड़ लिया।
इसके बाद पहले उसके साथ जमकर मारपीट की और हाथ की अंगुली और नाजुक अंग को काट दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया। अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि युवक की स्थिति फिलहाल ठीक है।
मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई
अब इस मामले में पीड़ित युवक के पिता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उसी इलाके की एक युवती के घरवालों पर मारपीट कर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबरें और भी
आवेदन में कहा कि युवती द्वारा उनके बेटे को कॉल कर बुलाया गया। उसके द्वारा बताया गया कि पिता का दिल का दौरा पड़ गया है। डॉक्टर के पास जाना है और जल्दी आओ। इसके बाद युवक जब वहां पहुंचा तो युवती के घरवालों ने मारपीट कर नाजुक अंग को काट दिया।
यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: टॉप 10 अपराधियों में शामिल सुमित कुमार गिरफ्तार, 11 कांडो को दे चुका अंजाम
यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत, दो घंटे तक शव के ऊपर से गुजरती रहीं गाड़ियां
यह भी पढ़ें: कौन सच्चा कौन झूठा? मुजफ्फरपुर में विवाहिता हत्या, मायके और ससुरालवाले एक-दूसरे पर लगा रहे इल्जाम