विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सितंबर में जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और पितृपक्ष, इस माह गणेश उत्सव की भी धूम

Updated: Fri, 28 Aug 2026 07:00 AM (GMT+05:30)

Janmashtami 2026 Date: सितंबर 2026 का महीना व्रत-त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों से भरा रहेगा, जिसमें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज और ...और पढ़ें

सितंबर में कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। (AI Generated Image)

सितंबर में कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

अमरेंद्र तिवारी, मुजफ्फरपुर। September 2026 Vrat Tyohar: सनातन पंचांग के अनुसार सितंबर 2026 का महीना व्रत, पर्व और धार्मिक अनुष्ठानों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।

इस बारे में ज्योतिषाचार्य पं. अभिषेक चतुर्वेदी बताते हैं कि इस माह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, हरितालिका तीज, गणेश उत्सव और अनंत चतुर्दशी जैसे बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। इसके साथ ही माह के अंतिम सप्ताह से पितरों की आत्मा की शांति का महापर्व पितृपक्ष भी प्रारंभ हो रहा है।

कृष्ण पक्ष के प्रमुख व्रत

महीने की शुरुआत भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चंद्रषष्ठी और शीतला सप्तमी व्रत के साथ होगी। इसके बाद 4 सितंबर को संपूर्ण जगत में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।

7 सितंबर को जया एकादशी, 8 सितंबर को भौम प्रदोष व गोवत्स द्वादशी तथा 9 सितंबर को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा।

  • 02 सितंबर (बुधवार): चंद्रषष्ठी व्रत
  • 03 सितंबर (गुरुवार): शीतला सप्तमी व्रत
  • 04 सितंबर (शुक्रवार): श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व्रत (सर्वेषाम)
  • 07 सितंबर (सोमवार): जया एकादशी व्रत (सर्वेषाम)
  • 08 सितंबर (मंगलवार): भौम प्रदोष व्रत, गोवत्स द्वादशी व्रत
  • 09 सितंबर (बुधवार): मासशिवरात्रि व्रत
  • 10 सितंबर (गुरुवार): कुशोत्पाटिनी अमावस्या, अघोर चतुर्दशी, श्राद्ध की अमावस्या
  • 11 सितंबर (शुक्रवार): स्नान-दान की अमावस्या

शुक्ल पक्ष में पर्वों की बहार

भाद्रपद शुक्ल पक्ष में सुहागिनों का प्रमुख पर्व हरितालिका तीज 14 सितंबर को मनाया जाएगा, जिसका नहाय-खाय 13 सितंबर को होगा।

इसके अगले दिन यानी 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ दस दिवसीय श्रीगणेश पूजनोत्सव की शुरुआत होगी। इसके अलावा 18 सितंबर को महालक्ष्मी व्रत आरंभ और 19 सितंबर को श्रीराधाष्टमी का पावन पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

  • 13 सितंबर (रविवार): हरितालिका तीज नहाय-खाय
  • 14 सितंबर (सोमवार): हरितालिका तीज व्रत
  • 15 सितंबर (मंगलवार): श्रीगणेश पूजा आरंभ (गणेश चतुर्थी)
  • 17 सितंबर (गुरुवार): लोलार्क षष्ठी व्रत
  • 18 सितंबर (शुक्रवार): महालक्ष्मी व्रत आरंभ
  • 19 सितंबर (शनिवार): श्रीराधाष्टमी व्रत
  • 20 सितंबर (रविवार): महारविवार व्रत, महानंदा नवमी
  • 21 सितंबर (सोमवार): दशावतार व्रत
  • 22 सितंबर (मंगलवार): पद्मा (परिवर्तिनी) एकादशी व्रत, कर्मा-धर्मा व्रत
  • 24 सितंबर (गुरुवार): प्रदोष व्रत
  • 25 सितंबर (शुक्रवार): अनंत चतुर्दशी व्रत
  • 26 सितंबर (शनिवार): स्नान-दान-व्रत की पूर्णिमा, अगस्त्यार्घ्यदान

पितृपक्ष और श्राद्ध का शुभारंभ

माह के उत्तरार्ध में 27 सितंबर से पितृपक्ष (महालया) की शुरुआत होगी, जिसमें पूर्वजों के प्रति तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

भाद्रपद पूर्णिमा के बाद आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से लेकर चतुर्दशी तक तिथिवार श्राद्ध अनुष्ठान संपन्न होंगे। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस अवधि में पितरों का स्मरण और दान-पुण्य करना विशेष फलदायी माना गया है।

  • 27 सितंबर (रविवार): पितृपक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध (महालयारंभ)
  • 28 सितंबर (सोमवार): द्वितीया श्राद्ध
  • 29 सितंबर (मंगलवार): तृतीया श्राद्ध
  • 30 सितंबर (बुधवार): चतुर्थी श्राद्ध