Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- सपने बांटने से मिलने वाला नहीं

    Updated: Sun, 24 Aug 2025 04:47 PM (IST)

    भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने मड़वन में एनडीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर सपना बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने राहुल और तेजस्वी की यात ...और पढ़ें

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर साधा निशाना। जागरण
    पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने विपक्ष पर साधा निशाना। जागरण

    HighLights

    1. शाहनवाज हुसैन का विपक्ष पर हमला |
    2. राहुल-तेजस्वी की यात्रा फेल शाहनवाज |
    3. नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना |

    संवाद सहयोगी, मड़वन (मुजफ्फरपुर)। Bihar Elections 2025: बिहार में कुछ लोग घूम-घूम कर सपने बांट रहे हैं, मगर इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है। कहने और करने में काफी फर्क होता है। कोई भी व्यक्ति तारे तोड़कर लाने की भी बात कर सकता है, मगर ऐसा संभव नहीं है।

    ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को गांधी जानकी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटौना में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कहीं।

    उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा को असफल बताते हुए कहा कि हमने 13 जिलों में उनकी पोल खोली है। हुसैन ने युवाओं से आह्वान किया कि बिहार सुरक्षित हाथों में है और इसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही सुरक्षित रखना आवश्यक है।

    उन्होंने कहा कि हम दिल्ली, हरियाणा और महाराष्ट्र में जीत चुके हैं, अब बिहार की बारी है। उन्होंने शराबबंदी के सकारात्मक प्रभावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे समाज में सुधार हुआ है।

    उन्होंने कहा कि वह जब उद्योग मंत्री बने मुजफ्फरपुर और वैशाली में कई इथेनाल प्लांट लगवाए। इससे किसानों की आमदनी में वृद्धि हुई है। मक्का की कीमत 8-10 रुपये से बढ़कर 21 से 22 रुपये प्रति किलो हो गई है।

    भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के आने पर बिहार का बजट केवल 24 हजार करोड़ था, जिसे अब 3 लाख 18 हजार करोड़ तक बढ़ाया गया है। उन्होंने राज्य में मूलभूत सुविधाओं के विकास की बात की और कहा कि नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी है।

    खबरें और भी

    मंत्री शीला मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल रहा है। विधान पार्षद दिनेश सिंह ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने की अपील की। पूर्व मंत्री ईं. अजीत कुमार ने मिथिला और तिरहुत की धरती पर एनडीए की लहर चलने का विश्वास जताया।

    सभा का संचालन रामबाबू कुशवाहा व धन्यवाद ज्ञापन जदयू नेता मो. जमाल ने किया। मौके पर हरिमोहन चौधरी, पंकज पासवान, राजेश पांडेय, कारी साहू, विवेक कुमार, अरुण कुशवाहा, सौरभ कुमार साहेब प्रमोद कुमार पटेल, राम नरेश सहनी आदि ने सभा को संबोधित किया।