Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Smart Meter: कैसे आ रहा अनाप-शनाप बिजली बिल? मीटर में इस गड़बड़ी को देखकर उड़े विभाग के होश, अब दिया ये आदेश

    Updated: Tue, 25 Jun 2024 11:43 AM (IST)

    स्मार्ट मीटर में लगातार खराबी को लेकर हर रोज नई बातें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक कस्टमर का बिजली बिल 36 लाख तक पहुंच गया था। इस बात की शिकायत बिजल ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. विद्युत कार्यपालक अभियंता के आदेश पर हुई जांच के दौरान पकड़ में आया मामला
    2. सभी जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग ने दूसरा मीटर लगाने का दिया आदेश
    3. जांच में डिफेक्टिव निकला स्मार्ट मीटर, 226 रुपये का बिल हो गया था 36 लाख

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। स्मार्ट मीटर भी डिफेक्टिव निकल रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिजली बिल आने लगा है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कटरा प्रखंड के मोहनपुर-निवासी कामेश्वर साह को 36 लाख रुपये का बिल आ गया था। इतनी अधिक राशि केवल जून की आ गई थी।

    इससे उपभोक्ता के होश उड़ गए थे। स्मार्ट मीटर लगने के पहले प्रतिमाह 15 से 20 यूनिट बिजली की खपत होती थी और समय से वह भुगतान करते रहे हैं। जून में स्मार्ट मीटर लगने के बाद 36 लाख 92 हजार 731 रुपये का बिल आ गया है।

    खबर छपने के बाद बिजली विभाग ने लिया संज्ञान

    सरकारी अनुदान की राशि 23 हजार समायोजित करने के बाद भी 15 लाख 43 हजार 731 रुपये जमा करने का नोटिस दिया गया। दैनिक जागरण में खबर छपने के बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता पूर्वी, श्रवण ठाकुर ने संज्ञान लिया है।

    उन्होंने इसकी जांच कराई तो पता चला कि सेक्योर द्वारा रीडिंग सही डाली गई थी, लेकिन मीटर डिफेक्टिव के कारण रीडिंग में गड़बड़ी आ गई। उन्होंने जांच कर सही बिल का मूल्यांकन किया। उसके बाद उपभोक्ता का बिजली बिल घट कर 226 रुपये आ गया।

    खबरें और भी

    बिजली विभाग के अधिकारी ने क्या कहा?

    विद्युत कार्यपालक अभियंता ने कहा कि मीटर डिफेक्टिव की जांच की जा रही है। दूसरा मीटर लगाने का आदेश दिया गया है। उपभोक्ता को किसी प्रकार की अब परेशानी नहीं होगी। इधर मीनापुर प्रखंड के वासुदेव छपरा गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद ने जेई को पत्र लिखकर अनाप-शनाप बिजली बिल को सही करने का आग्रह किया है।

    उनका कहना है कि हर महीने बिजली बिल देते हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद 1,50512 रुपये का बिल आ गया। उन्होंने जांच कर सही करने का आग्रह किया है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद विद्युत कार्यपालक अभियंता ने जांच का आदेश दिया है।

    यह भी पढ़ें-

    16 लाख ग्राहकों का एक झटके में खत्म हो जाएगा बिजली कनेक्शन! Smart Meter से जुड़ी है समस्या, तुरंत करना होगा ये काम

    Smart Meter : उनके यहां पुराना कनेक्शन क्यों? स्मार्ट मीटर को लेकर शहर में हलचल, बिजली विभाग पर लोगों ने उठाए सवाल