Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Land Survey: बिहार के इस जिले में होगा रक्षा भूमि का सर्वे, मोदी सरकार ने मांगी रिपोर्ट

    Updated: Mon, 10 Jun 2024 03:32 PM (IST)

    Defence Land Survey मुजफ्फरपुर जिले में रक्षा भूमि का सही रकबा पता लगाने के लिए सर्वे किया जाना है। रक्षा भूमि का सीमांकन करने और नवीनतम राजस्व समेत अ ...और पढ़ें

    शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह (फोटो- ANI)
    शपथ ग्रहण समारोह में नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह (फोटो- ANI)

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Bihar Defence Land Survey रक्षा भूमि का सर्वे किया जा रहा है। तीसरे चरण का कार्य शुरू हो चुका है। इसके तहत जिन-जिन जिलों में रक्षा भूमि है। उसका सर्वे कर सीमांकन किया जाना है। साथ ही नए राजस्व मानचित्र भी तैयार किए जाने हैं।

    अब तक दानापुर और दरभंगा जिले में ही कार्य संपन्न हुआ है। अन्य जिलों में अभी शुरू भी नहीं हुआ है। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार (Defence Ministry) ने इसपर संज्ञान लिया है। मंत्रालय की ओर से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव को इससे अवगत कराया गया है।

    सभी जिलों में होगा सर्वे (Bihar Defence Land Survey)

    बताया गया है कि सभी जिलों में सर्वे का कार्य किया जाना है, ताकि भूमि का रकबा पता चल सके। इसके बाद इसका सीमांकन भी किया जाना अनिवार्य है। कई जिलों में रक्षा भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का मामला भी सामने आया है। सर्वे और सीमांकन से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

    जिले में भी रक्षा भूमि का सही रकबा पता लगाने के लिए सर्वे किया जाना है। रक्षा भूमि का सीमांकन करने और नवीनतम राजस्व समेत अपडेट ब्योरा प्राप्त करने के लिए सर्वेक्षण कार्य आवश्यक है। रक्षा भूमि की सीमाओं को स्पष्ट रूप से सीमांकित करने की आवश्यकता जताई गई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Orai Four Lane Project: गरहां-औराई फोरलेन निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण तेज, करीब 5 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

    ये भी पढ़ें- Lalan Singh Cabinet Minister: ललन सिंह को मंत्री बनाकर PM मोदी ने खेल दिया बड़ा दांव, 20 साल बाद हुआ कुछ ऐसा