Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    फूहड़ गानों पर पिस्टल के साथ रील्स बनाना किशोरी को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर Viral होते ही हुई गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 11:50 PM (IST)

    फूहड़ गानों पिस्टल के साथ रील्स बनाना मुजफ्फरपुर की एक किशोरी को भारी पड़ गया। रील्स के वायरल होते ही एसएसपी राकेश कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए ...और पढ़ें

    पिस्टल के साथ डांस कर रील्स बनाने वाली किशोरी हिरासत में। (सांकेतिक फोटो)
    पिस्टल के साथ डांस कर रील्स बनाने वाली किशोरी हिरासत में। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. फूहड़ गाने पर पिस्टल के साथ डांस कर रील्स बनाने वाली किशोरी पकड़ाई।
    2. सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पर एसएसपी ने लिया संज्ञान।
    3. किशोरी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी पुलिस।

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। फूहड़ गानों पर पिस्टल के साथ डांस कर रील्स बनाने वाली किशोरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ कर सत्यापन के साथ कार्रवाई की जा रही है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, किशोरी पिस्टल के साथ गानों पर रील्स बनाती थी। इसके अलावा, बाइक पर स्टंट करते हुए भी उसके कुछ रील्स वायरल हुए हैं। इसमें हाथों को हवा में लहराकर वह रील्स बनाते हुए दिख रही है।

    एसएसपी ने लिया संज्ञान

    वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी राकेश कुमार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जांच का आदेश दिया।

    एसएसपी के निर्देश के बाद विशेष टीम ने किशोरी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला कि किशोरी माड़ीपुर इलाके की रहने वाली है।

    पूछताछ में क्या बोली किशोरी

    किशोरी ने पुलिस को बताया कि दोस्तों ने उसे खिलौने वाली एक पिस्टल गिफ्ट दी थी। उसी पिस्टल को लेकर वह गाने पर डांस करके रील्स बनाती थी।

    हालांकि वीडियो में दिख रही पिस्टल ओरिजनल लग रही है। पुलिस उस पिस्टल के बारे में पता लगाकर बरामद करने की कवायद में जुटी है।

    पिस्टल बरामद करने में जुटी पुलिस

    सिटी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि हथियार के साथ वायरल वीडियो सामने आने के बाद साइबर सेल की टीम ने किशोरी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है।

    सत्यापन के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रील्स बनाने के क्रम में इस तरह से अवैध हथियारों का प्रदर्शन गैरकानूनी है।

    यह भी पढ़ें: Bihar: शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM नीतीश ने कही ये बात, मोदी सरकार के नियुक्ति पत्र पर कसा तंज

    Mission 2024: वैशाली जनसभा से उत्तरी बिहार का ब्लूप्रिंट तैयार करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, यह है इस सीट का सियासी समीकरण

    Bihar Politics: दोस्ती में आएगी दरार! नीतीश कुमार ने Anand Mohan को कहा था 'बदमाश आदमी'? जीतन राम मांझी ने खोल दिया राज