Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Railway News: 'जनरल को बना दिया स्लीपर टिकट', यात्रियों को हुई परेशानी तो उठा लिया ये कदम; एक्शन में आए DRM

    Updated: Mon, 15 Jul 2024 04:37 PM (IST)

    ट्रेन में ई-एफटी से टिकट बनने के बाद यात्री रिजर्वेशन में घुस जा रहे हैं जिससे रिजर्वेशन वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इएफटी ...और पढ़ें

    सप्त क्रांति में ईएफटी से बने टिकट को यात्री द्वारा इंटरनेट मीडिया पर डाल की शिकायत। जागरण
    सप्त क्रांति में ईएफटी से बने टिकट को यात्री द्वारा इंटरनेट मीडिया पर डाल की शिकायत। जागरण

    HighLights

    1. रिजर्वेशन में घुस रहे लोगों की आ रही शिकायत
    2. जनरल टिकट को स्लीपर का बनाकर भेज दिया
    3. कंफर्म बर्थ वाले यात्रियों को हो रहे ज्यादा परेशान

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। ई-एफटी से टिकट बनने के कारण रिजर्वेशन कोच में यात्री घुस जा रहे हैं। इसके चलते कंफर्म बर्थ वाले यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि भीड़ के मद्देनजर रेलवे बोर्ड द्वारा ऐसा कार्य नहीं करने को कहा गया है।

    शनिवार को मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए खुली सप्तक्रांति एक्सप्रेस से एक यात्री ने इंटरनेट मीडिया पर शिकायत की है। उनका कहना था कि 80 बोगी के स्लीपर कोच में जनरल टिकट वाले करीब 80 लोग और चढ़ गए। इसके चलते कंफर्म बर्थ वाले यात्री परेशान रहे।

    समस्तीपुर, सोनपुर के DRM ने लिया संज्ञान 

    शिकायत के बाद भी गोरखपुर तक हटाने के लिए कोई आरपीएफ, जीआरपी या कोई कॉमर्शियल अधिकारी नहीं पहुंचे। इधर, हावड़ा से रक्सौल जाने वाली 13021 मिथिला एक्सप्रेस के यात्री की ओर भी कुछ इसी तरह की शिकायत की गई है। समस्तीपुर, सोनपुर के डीआरएम ने इस मामले को संज्ञान लिया।

    रविवार की सुबह समस्तीपुर में कोच से कुछ लोगों को उतारा कर खाली कराया गया। ई-एफटी से बन रहे टिकट पर रोक लगाने के संबंध में डीआरएम सोनपुर से बात की गई, लेकिन इस पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- 

    मुंबई जाने वाली Patna-CSMT Superfast 17 और 21 जुलाई को रद्द, मुजफ्फरपुर-पुणे स्पेशल भी कैंसिल

    IRCTC Tour Package: अब 6 दिन के टूर पैकेज में करें लद्दाख की सैर; डेट, बुकिंग और खर्च समेत पढ़ें यात्रा की पूरी डिटेल