तिरहुत स्नातक चुनाव में वंशीधर ब्रजवासी का जलवा, अभिषेक झा को पछाड़ फिर बचाई सीट
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी की जीत तय हो गई है, उन्होंने जदयू प्रत्याशी ...और पढ़ें

कार्यकर्ताओं के साथ निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी।
HighLights
वंशीधर ब्रजवासी ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र जीता।
जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा को 5,647 मतों से हराया।
आधिकारिक घोषणा का इंतजार, जीत निर्णायक स्थिति में।
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी की जीत तय हो गई है। उन्होंने अपनी बढ़त को निर्णायक स्थिति में पहुंचा दिया है।
जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा मुकाबले में पिछड़ गए हैं। ब्रजवासी को अब तक 28,332 मत मिले हैं, जबकि अभिषेक झा को 22,685 मत प्राप्त हुए हैं। दोनों उम्मीदवारों के बीच मतों का अंतर बढ़कर 5,647 हो गया है। अब केवल आधिकारिक घोषणा बाकी है।
ब्रजवासी को मिले 28,332 मत
मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार, निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी को 28,332 मत मिले हैं। वहीं जदयू प्रत्याशी अभिषेक झा 22,685 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
ब्रजवासी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और आगे के राउंड में इसे लगातार मजबूत किया। इस बढ़त के साथ उनकी जीत तय मानी जा रही है।
कोटा पूरा करने के लिए करीब तीन हजार वोट की जरूरत
निर्वाचन परिणाम की औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोटा अहम है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कोटा पूरा करने के लिए करीब तीन हजार मतों की जरूरत है। इसके लिए अभिषेक झा को मिले दूसरी वरीयता के मतों की गिनती की जाएगी। इस प्रक्रिया के बाद निर्वाचन अधिकारी अंतिम परिणाम की घोषणा करेंगे।
ब्रजवासी ने बचाई अपनी सीट
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में वंशीधर ब्रजवासी ने अपनी बढ़त के दम पर सीट बचाने में सफलता हासिल की है। मतगणना के ताजा रुझान में उनकी जीत तय हो गई है। अब निर्वाचन अधिकारी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।