विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने गया था एयरफोर्स जवान, भीमताल में डूबने से मौत; घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

Published: Fri, 04 Jul 2025 01:57 PM (IST)

मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के गनियारी गांव निवासी वायुसेना जवान साहिल कुमार की उत्तराखंड के भीमताल में डूबने से मौत ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. वायुसेना जवान साहिल की भीमताल में डूबने से मौत |
  2. उत्तराखंड में दोस्तों के साथ घूमने गए थे साहिल |
  3. मुजफ्फरपुर के गनियारी गांव में छाया मातम |

संवाद सहयोगी, सकरा। प्रखंड के गनियारी निवासी व भारतीय वायुसेना के जवान साहिल कुमार की उत्तराखंड के भीमताल में डूबने से मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया है। हादसे में उनके एक मित्र की भी जान चली गई है।

बताया जाता है कि साहिल भारतीय वायुसेना के टेक्निकल विंग में तैनात थे और इन दिनों छुट्टी में अपने गांव आए हुए थे।

वह वर्तमान में पंजाब के पठानकोट में पोस्टेड थे। छुट्टी के दौरान वह अपने कुछ दोस्तों के साथ हरिद्वार, नैनीताल होते हुए भीमताल घूमने गए थे।

भीमताल में नहाते समय साहिल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

इस दौरान उनके एक मित्र की भी जान चली गई। इस दुखद समाचार के बाद साहिल के घर में कोहराम मचा है।

पिता मुन्ना राय और मां किरण देवी बेटे की मौत से बदहवास हैं। स्वजन अब शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।