Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Muzaffarpur: दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत, जहरीली शराब पीने से जान जाने की जताई जा रही आशंका

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sun, 24 Sep 2023 10:19 AM (GMT+05:30)

    बिहार के मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। लोगों का मानना है कि इन दोनों की मौत शराब पीने की वजह से हुई है। हालांकि पुलिस और ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

    HighLights

    1. मुजफ्फरपुर में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत
    2. शराब के ऐंगल को लेकर जांच में जुटी पुलिस

    जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पोखरिया पीर सादपुरा इलाके में दो लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। मिलावटी और जहरीली शराब पीने से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं दो लोगों के आंख की रोशनी चली गई है।

    सूचना पर काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों की मौत शराब पीने की वजह से ही हुई है। 

    चली गई आंख की रौशनी

    काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों में उमेश साह और पप्पू राम शामिल है। उमेश घर पेंट करने का काम करता था। वहीं पप्पू राम डीजे साउंड और लाइट का काम करता था।

    इसमें धर्मेंद्र राम और राजू कुमार के आंखों की रौशनी चली गई है। बताया गया कि विश्वकर्मा पूजा के दिन दो लोगों ने शराब पी थी। इसके बाद और दो लोगों ने सोमवार को शराब पी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जिनकी आंखों की रौशनी गई है। वे इलाज कराकर घर आ गए हैं।

    यह भी पढ़ें- हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर हर शनिवार सैकड़ों लोगों को रहता इस चीज का बेसब्री से इंतजार 

    रविवार की सुबह जब दो लोगों की मौत की बात सामने आई तो बात खुली। मामले में पुलिस ने एक महिला और उसकी बेटी को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा कि महिला का पति मिलावटी शराब बेचता था। घटना के बाद आरोपी फरार है। इसलिए उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Politics: अश्विनी चौबे ने नीतीश कुमार को दी संन्यास लेने की सलाह, कहा- ...बिहार को जंगलराज में धकेल दिया