भोज में नहीं मिली 'पूरी', तो शुरू हो गई 'कुर्सी तोड़' लड़ाई, लड़की के परिजनों को पीटा
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक विवाह समारोह में पूरी न मिलने पर मेहमानों ने हंगामा कर दिया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई और कुर्सियां तोड़ ...और पढ़ें

पूरी के चक्कर में मारपीट
HighLights
पूरी न मिलने पर शादी में हंगामा
मेहमानों ने कुर्सियां तोड़ डाली
लड़की के परिजनों को आई चोटें
संवाद सहयोगी, पारू। देवरिया थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में शादी के भोज में पूरी कचौड़ी नहीं मिलने से आक्रोशित दबंगों ने पहले कुर्सी तोड़ी फिर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर किया प्रताड़ित,इस बाबत पीड़ित भोजी अनिल महतो ने थाने में लिखित शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी अनिल महतो की भतीजी की शादी बीते 22 नवंबर को थी,इस दौरान अनिल महतो ने आसपास के सभी जातियों के लोगों को भोज खाने को आमंत्रित किया था।
कचौड़ी में देरी में मारपीट शुरू
आमंत्रित स्वर्गीय राधाकांत सिंह के पुत्र राकेश सिंह राजेश सिंह अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ भोज खाने पहुंचे, लेकिन कचौड़ी बनने में दस मिनट विलंबित रहने के कारण आगंतुक को कहा कि कचौड़ी बनने में विलंब है इसलिए आप लोग भी चावल खा लिजिए,इतना कहते ही उक्त लोगों ने कुर्सी टेबल उठापटक कर तोड़ने लगे और गाली-गलौज करते हुए घर वालों के साथ मारपीट करने लगा।
उक्त लोगों ने बाराती को दरवाजा लगाने पर भी रोक लगा दी,तब हम सब किशनौटा टोला होकर दरवाजा लगाने का रस्म पूरा किया।
बेटी के साथ भी मारपीट
पीड़ित अनिल महतो ने बताया कि पहले मारपीट किया गया उसके दूसरे दिन हमारे और बेटी के साथ मारपीट किया गया, गले से हनुमानी छिन लिया,इस मामले को लेकर जब देवरिया थाने में शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस वालों ने डांट फटकार भगा दिया,अभी तक पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
उधर दुसरे पक्ष के राकेश सिंह ने बताया कि राजनीति साजिश के तहत इन लोगों द्वारा बदनाम किया जा रहा है,उन लोगों ने उल्टे हम लोगों के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट किया है।
उधर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि दोनों ओर से लिखित शिकायत मिली है, दोनों मामलों की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।