विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोड रेज में विवाद में हवाई फायरिंग, महिलाओं को सड़क पर निर्वस्त्र कर पीटा

By Amit AlokEdited By:
Updated: Mon, 12 Dec 2016 10:47 PM (IST)

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में रोड रेज के विवाद में बात इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लूटपाट की। इसका विरोध करने पर महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर पीटा।

News Article Hero Image

पूर्वी चंपारण [जेएनएन]। सड़क पर आगे निकलने की कोशिश में साइड नहीं देने पर दो पक्ष भिड़ गए। फिर तो वो हुआ, जिसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। विवाद इतना बढ़ा कि घर में घुसकर महिलाओं को बार खींच निर्वस्त्र कर पीटा गया। घटना जिला के हरसिद्धि थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर गांव में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के अनिल यादव शुक्रवार की देर शाम खेत जोतने के बाद ट्रैक्टर लेकर घर जा रहे थे। रास्ते में एक बैलगाड़ी भी थी। उसे साइड करने को कहने पर विवाद आरंभ हुआ। बैलगाड़ी साइड करने को कहने पर उसपर मौजूद लोग गाली-गलौज देने लगे।

शादी के सातवें दिन ही दुल्हन ने दिया बच्चे को जन्म, दूल्हा है परेशान

गाली से बात मारपीट और हवाई फायरिंग तक पहुंच गई। अनिल के अनुसार वे लोग इतने पर ही नहीं रूके। वे घर में घुसकर नकदी व आभूषण लूट ले गए। इस दौरान घर की महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा।

गुस्सा आया तो हैवान बनी पुलिस, वारंटी की पत्नी से किया यह काम