20 मिनट गायत्री मंत्र जप और सूर्य ध्यान से बढ़ेगी एकाग्रता, युवाओं को मिली मानसिक सशक्तिकरण की सीख
Gayatri Mantra Benefits: मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज में युवा उत्कर्ष यूथ एक्सपो के तहत प्रेरणात्मक सेमिनार आयोजित हुआ। इसमें छात्रों को जीवन की दिशा, मा ...और पढ़ें

एलएस कालेज में आयोजित प्रज्ञा युवा उत्कर्ष सेमिनार में पुस्तक को सिर से लगाए हुए युवा। सौ. गायत्री परिवार

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। Youth Motivation Seminar: एलएस कॉलेज मैदान में शनिवार को आयोजित युवा उत्कर्ष यूथ एक्सपो के तहत प्रेरणात्मक सेमिनार में युवाओं को जीवन की दिशा और मानसिक सशक्तिकरण के उपाय बताए गए। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।
छात्र जीवन की समस्याओं पर मार्गदर्शन
सेमिनार का विषय छात्र जीवन की समस्या एवं उसका समाधान रखा गया था। इसमें पढ़ाई के दबाव, करियर की चिंता और मानसिक उलझनों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने युवाओं को इन चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक उपाय बताए।
मंत्र जप और ध्यान से बढ़ेगी एकाग्रता
मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर मनीष कुमार ने कहा कि युवा अवस्था जीवन का सबसे महत्वपूर्ण दौर होता है। उन्होंने प्रतिदिन 20 मिनट गायत्री मंत्र जप और सूर्य ध्यान करने की सलाह दी। बताया कि इससे मानसिक क्षमता और एकाग्रता दोनों में वृद्धि होती है।
सकारात्मक सोच और अनुशासन पर जोर
उन्होंने इंटरनेट मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। साथ ही अनुशासन और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि सही दिशा में किया गया प्रयास जीवन की मजबूत नींव तैयार करता है।
खबरें और भी
कुलपति ने किया उद्घाटन
कार्यक्रम का उद्घाटन बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीसी राय ने किया। उन्होंने शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर एलएस कॉलेज की प्राचार्य कणु प्रिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
युवाओं ने लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने प्रतिदिन 20 मिनट साधना करने, समाज सुधार में भागीदारी निभाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण का संकल्प लिया। आयोजन को सफल बनाने में कई आयोजकों और युवाओं की सक्रिय भूमिका रही।
यह सेमिनार युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और उन्हें जीवन में सही दिशा चुनने के लिए मार्गदर्शन मिला।