Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    टमाटर के बाद अब प्याज रुलाने को तैयार! 40 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत, व्यापारी बोले- अभी और बढ़ेंगे दाम

    By rajnikant sinhaEdited By: Jagran News Network
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 05:27 PM (IST)

    टमाटर के बाद अब बाजार में प्याज महंगे होने लगे हैं। प्याज की कीमत इन दिनों 40 रुपए प्रति किलो पहुंच गई है। इस बीच व्यापारियों ने कहा है कि यह तो शुरु ...और पढ़ें

    बाजार में बिक रहा प्याज। फाइल फोटो
    बाजार में बिक रहा प्याज। फाइल फोटो

    HighLights

    1. इस बार नासिक में प्याज की उपज अच्छी नहीं
    2. प्याज की कीमत कम नहीं हुई तो किचन पर बढ़ेगा बोझ

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: टमाटर के बाद अब प्याज लोगों को रुलाने काे तैयार है। दस से 15 रुपए किलो बिकने वाले प्याज की कीमत आसमान छूने लगी है। खुदरा बाजार में इसकी कीमत 40 रुपए प्रति किलो पहुंच चुकी है। ऐसे में प्याज की कीमत लोगों को परेशान कर रही है।

    प्याज की कीमत से बढ़ेंगी मुश्किलें  

    टमाटर की कीमत भी करीब तीन महीने तक लोगों को परेशान करती रही। हालांकि अब इसकी कीमत में कमी आयी है। खुदरा बाजार में इसकी कीमत 40से 50 रुपए प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। प्याज की कीमत में आई उछाल के संबंध स्थानीय किसानों ने बताया कि प्याज के खेतों में पानी रहने की वजह से ऐसी स्थिति बनी है।

    देश में प्याज के उत्पादन में कमी

    वहीं थोक व्यापारियों ने बताया कि प्याज के दाम अभी और बढ़ सकते हैं। बताया कि नासिक में प्याज की अच्छी खेती होती है। प्याज उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा नासिक का है।

    इस बार नासिक में प्याज की उपज अच्छी नहीं है जिसके कारण दाम में उछाल आया है। इस संबंध में लोगों ने कहा कि सावन के बाद यदि प्याज की कीमत कम नहीं हुई तो किचन पर बोझ काफी बढ़ेगा।

    खबरें और भी