Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भूटान के होम मिनिस्टर ल्योनपो शेरिंग ने सिलाव के प्रसिद्ध खाजा का चखा स्वाद, बोले- वेरी टेस्टी

    Updated: Sun, 25 Jan 2026 06:03 PM (IST)

    बोधगया से लौटते समय भूटान के गृह मंत्री ल्योनपो शेरिंग ने नालंदा के सिलाव में विश्व प्रसिद्ध खाजा का स्वाद लिया। उन्होंने श्री काली साह खाजा मॉल में व ...और पढ़ें

    भूटान के होम मिनिस्टर ने चखा प्रसिद्ध खाजा का स्वाद। (जागरण)

    भूटान के होम मिनिस्टर ने चखा प्रसिद्ध खाजा का स्वाद। (जागरण)

    HighLights

    1. भूटान के गृह मंत्री ने सिलाव के प्रसिद्ध खाजा का स्वाद लिया।

    2. उन्होंने खाजा के स्वाद और कुरकुरेपन की जमकर प्रशंसा की।

    3. मंत्री ने भविष्य में ऑनलाइन ऑर्डर के लिए संपर्क नंबर भी लिया।

    संवाद सूत्र, सिलाव। नालंदा जिले के सिलाव में शनिवार को उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब भूटान के गृह मंत्री ल्योनपो शेरिंग यहां पहुंचे और विश्व प्रसिद्ध सिलाव के खाजा का स्वाद लिया।

    गृह मंत्री बोधगया में आयोजित तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव में भाग लेकर लौट रहे थे। इसी क्रम में सिलाव पहुंचते ही उन्होंने यहां के पारंपरिक व्यंजन खाजा को चखने की इच्छा जताई।

    इसके बाद उन्हें सिलाव स्थित प्रसिद्ध श्री काली साह खाजा मॉल ले जाया गया, जहां दुकानदार संजीव कुमार ने उनका पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

    इस दौरान उन्हें चॉकलेट, मैंगो, गुड़ एवं चीनी से बने विभिन्न प्रकार के खाजा परोसे गए। खाजा का स्वाद लेने के बाद भूटान के गृह मंत्री ल्योनपो शेरिंग ने इसकी जमकर प्रशंसा की।

    उन्होंने कहा कि हमारे आराध्य भगवान बुद्ध ने भी सैकड़ों वर्ष पूर्व इसी स्थल पर इस व्यंजन का स्वाद लिया था। भारत का यह पारंपरिक व्यंजन वास्तव में अद्भुत और लाजवाब है।

    उन्होंने खाजा के कुरकुरेपन, परत-दर-परत लेयर और इसकी खास बनावट की विशेष रूप से तारीफ की। गृहमंत्री ने न सिर्फ खाजा की सराहना की, बल्कि इसे अपने साथ ले भी गए।

    साथ ही भविष्य में ऑनलाइन मंगाने के लिए दुकानदार से संपर्क नंबर भी लिया। जाते-जाते उन्होंने कहा—'खाजा इज वेरी टेस्टी।