Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेंगलुरु में 16 मई को पैन IIT समिट में दिखेगी बिहार की मौजूदगी, IAS अधिकारी और विधायक रुहेल रंजन करेंगे प्रतिनिधित्व

    Updated: Fri, 15 May 2026 05:17 PM (IST)

    Bihar at Pan IIT Summit Bengaluru बेंगलुरु में 16 मई को होने वाले 'पैन आईआईटी एलुमनाई इंडिया समिट-2026' में इस्लामपुर के विधायक रुहेल रंजन बिहार का प् ...और पढ़ें

    विधायक रुहेल रंजन

    विधायक रुहेल रंजन

    HighLights

    1. विधायक रुहेल रंजन पैन आईआईटी समिट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

    2. तकनीकी शिक्षा, एआई, स्टार्टअप पर होगी व्यापक चर्चा।

    3. बिहार को निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसर मिलेंगे।

    संवाद सूत्र, एकंगरसराय(नालंदा)। Bihar at Pan IIT Summit Bengaluru बेंगलुरु में 16 मई को आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘पैन आईआईटी एलुमनाई इंडिया समिट-2026’ में इस्लामपुर के विधायक रुहेल रंजन बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। देशभर के आईआईटी पूर्व छात्रों, उद्योगपतियों, शिक्षाविदों और नीति निर्धारकों की मौजूदगी वाले इस राष्ट्रीय आयोजन में बिहार की भागीदारी को अहम माना जा रहा है।

    समिट में तकनीकी शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इनोवेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। माना जा रहा है कि यह मंच बिहार के लिए निवेश और तकनीकी सहयोग के नए अवसर खोल सकता है।

    बिहार से कई प्रमुख चेहरे होंगे शामिल

    वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एवं वित्त विभाग की सचिव (व्यय) रचना पाटिल ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि विधायक रुहेल रंजन के साथ चेरिया बरियारपुर के विधायक अभिषेक आनंद और आईआईटी पटना के प्रोफेसर प्रीतम कुमार भी समिट में भाग लेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के राष्ट्रीय आयोजनों में बिहार की सक्रिय भागीदारी राज्य की तकनीकी और शैक्षणिक छवि को मजबूत करने में मददगार साबित होगी।

    तकनीक और रोजगार पर होगा मंथन

    समिट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल तकनीक, स्टार्टअप, कौशल विकास और रोजगार सृजन जैसे अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न राज्यों के तकनीक आधारित विकास मॉडल पर भी विचार-विमर्श होगा।

    विशेषज्ञ इस बात पर भी चर्चा करेंगे कि युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योगों से कैसे जोड़ा जाए ताकि रोजगार के नए अवसर तैयार हो सकें।

    नालंदा में दिख रहा उत्साह

    विधायक रुहेल रंजन की भागीदारी को लेकर इस्लामपुर और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे नालंदा जिले की शैक्षणिक और तकनीकी संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

    लोगों को उम्मीद है कि इस तरह के मंचों से बिहार में निवेश, स्टार्टअप और तकनीकी संस्थानों के विकास को नई गति मिल सकती है।

    बिहार सरकार की तकनीकी शिक्षा पर नजर

    रचना पाटिल ने कहा कि बिहार सरकार तकनीकी शिक्षा और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। राज्य में युवाओं को आधुनिक शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की दिशा में कई पहल की जा रही हैं।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में भागीदारी से बिहार को देश के अग्रणी तकनीकी संस्थानों और उद्योग जगत के विशेषज्ञों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, जिससे भविष्य में निवेश और रोजगार की संभावनाएं और मजबूत होंगी।