बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद, बरहोग में पुलिस पर जानलेवा हमला; एएसआई-कांस्टेबल अस्पताल में
बिंद के बरहोग गांव में जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में एएसआई सरोज कुमार और सिपाही रा ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर
HighLights
बरहोग गांव में पुलिस टीम पर बदमाशों का हमला हुआ।
एएसआई और सिपाही गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी रवि कुमार फरार है।
संवाद सूत्र, बिंद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरहोग गांव में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। मंगलवार की रात जानलेवा हमले के एक पुराने मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। इस हिंसक झड़प में एक एएसआई और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,बिंद थाने की पुलिस टीम मंगलवार रात बरहोग गांव में छापेमारी करने पहुंची थी। पुलिस टीम धारा 307 (जानलेवा हमला) के तहत पिछले तीन महीनों से फरार चल रहे आरोपी रवि कुमार को पकड़ने गई थी। जैसे ही पुलिस गांव पहुंची, करीब आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से उन पर हमला कर दिया।
पुलिसकर्मी हुए लहूलुहान
अचानक हुए इस हमले में पुलिस को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हमले में एएसआई सरोज कुमार और सिपाही राजीव कुमार रंजन के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायल जवानों को तुरंत पीएचसी बिंद में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया है।
दो की गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी फरार
हमले के बावजूद पुलिस ने साहस दिखाते हुए मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान भीम राम (मुख्य आरोपी रवि कुमार के पिता),एक आरोपी नाबालिग है। हालांकि,मुख्य आरोपी रवि कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
खबरें और भी
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला करना एक गंभीर अपराध है। घायल एएसआई के बयान पर सात नामजद बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस की विशेष टीमें फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही सभी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।