Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'गंगा में समाहित कर देंगे मुंगेरीलाल के हसीन सपने', केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

    Updated: Mon, 16 Dec 2024 09:43 AM (IST)

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधाष उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के कारण ...और पढ़ें

    केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
    केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

    HighLights

    1. ललन सिंह ने नीतीश कुमार के बताया बिहार के पहले बेदाग नेता
    2. तेजस्वी यादव से पूछा सवाल- 15 साल में माता-पिता बिहार को कहां ले गए

    जागरण टीम, बिहारशरीफ/पटना। बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में रविवार को जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी शामिल हुए।

    इस दौरान ललन सिंह ने कहा कि याद कर लीजिए 2005 से पहले का बिहार कैसा था। बिहार में अपहरण का उद्योग, गुंडों का राज कायम था। वहीं आज पूरे बिहार में विकास के कार्य, गरीबों की कल्याणकारी योजनाओं का डंका बज रहा है।

    कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ी भीड़

    नीतीश कुमार बिहार के पहले बेदाग नेता

    • कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसे नेता हैं, जिनके दामन में आज तक एक भी दाग नहीं लगा है।
    • विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज तेजस्वी यादव कह रहे हैं कि मेरी सरकार बनी तो महिलाएं को पेंशन समेत कई तरह की योजनाएं लाएंगे।
    • हम उनको कहना चाहते है कि गांव देहात में आज भी एक कहावत है कि सिक्का डाल कर लोग दही जमाते हैं और उसके नीचे खड़ी बिल्ली सोचती है कि दही गिरेगा और हम सब कुछ चट कर जाएगे। बिहार में अब ऐसा नहीं होने वाला है
    • नीतीश कुमार के कारण एक-दो बार मौका मिल गया था, लेकिन अब बटेर के हाथ में बिहार को नहीं जाने देंगे। लालू के राज में मुख्यमंत्री आवास से मोटा रकम लेकर अपहरण का कारोबार और ट्रांसफर पोस्टिंग का काम होता था।
    • यह लोग जो मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं उनके सपनों को पूरा नहीं होने देंगे। उनके सपनों को गंगा में समाहित कर देंगे।

    तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि उनके माता-पिता बिहार को कहां ले गए

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें यह बताना चाहिए कि उनके माता-पिता बिहार को कहां ले गए। उन्हें इस पर बोलना चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने ये बातें कहीं।

    महिलाओं के लिए तेजस्वी यादव द्वारा की गई घोषणा के संबंध में पूछे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने 15 सालों तक बिहार पर राज किया। उन्हें यह बताना चाहिए कि उन्होंने कौन सी योजनाएं शुरू कीं।

    खबरें और भी

    संसद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के संबोधन के बारे पूछे जाने पर ललन सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी को अब क्या दिखाई देगा, जब पूरी कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से आज तक संविधान की धज्जियां उड़ाई। प्रधानमंत्री ने उन्हें कल आईना दिखा दिया तो अब उन्हें अपना चेहरा नहीं दिख रहा।

    समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को हुआ विकास

    केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार नित्य तरक्की कर रहा है। नीतीश कुमार ने समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का विकास किया। हर घर बिजली, पानी व सड़क का निर्माण कराया। 2005 से पहले वाली बिहार आज विकसित बिहार की श्रेणी में आ गया है।

    ये भी पढ़ें

    Bihar Politics: '...सब पार्टी ठीक रहेगी, लेकिन जदयू गड़बड़ा जाएगा'; नीतीश के करीबी नेता ने क्यों कह दी ऐसी बात

    BPSC Exam 2024: परीक्षा के दौरान बवाल करने वाले छात्रों का CCTV में दिखा चेहरा, मर्डर केस दर्ज होगा