Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: बिहारशरीफ में फ्लाईओवर के निर्माण में क्यों हो रही देरी? सामने आई वजह, 30 लोगों को भेजा गया नोटिस

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 05:46 PM (IST)

    बिहारशरीफ में बनने वाले फ्लाईओवर के निर्माण में देरी हो रही है। शुरुआती समय सीमा जुलाई 2024 थी लेकिन अब इसे मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है। धीमी गति स ...और पढ़ें

    मार्च तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
    मार्च तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम

    HighLights

    1. मार्च तक फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
    2. अतिक्रमण और विवादों के कारण निर्माण कार्य प्रभावित

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहारशरीफ में बनने वाले फ्लाई ओवर का विवादों से गहरा नाता है। तमाम विवादों के बावजूद फ्लाई ओवर का करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

    अधिकांश जगहों पर गार्डर भी चढ़ा दिए गए है। लेकिन भरावपर संकीर्णता होने की वजह से गार्डर चढ़ाने में समस्याएं आ रही है। वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों का भी विरोध है।

    ऐसे में स्मार्ट सिटी के समक्ष समस्या आ पड़ी है। इस समस्या से निजात पाने का एकमात्र तरकीब स्लैब कास्टिंग है। स्लैब कास्टिंग के तहत स्लैब की ढलाई फ्लाई ओवर पर ही की जाती है।

    इसमें तकरीबन 50 से 60 लाख अतिरिक्त खर्च की उम्मीद है। ऐसे में स्मार्ट सिटी के द्वारा इस पर विचार किया जा रहा है।

    30 लोगों को अब तक भेजा जा चुका है नोटिस

    वहीं फ्लाई ओवर के नीचे बनने वाली सड़क तथा ड्रेनेज का काम अब तक आधा-अधूरा है। कारण अतिक्रमण।

    अतिक्रमण की वजह से एजेंसी को काम करने में समस्या आ रही है। अतिक्रमण करने वाले 30 लोगों को अब तक नोटिस भेजा जा चुका है।

    जिस पर काफी विवाद हो चुका है। स्थानीय विधायक ऐसे लोगों के साथ खड़े दिख रहे हैं तथा नगर निगम के नक्शे को त्रुटिपूर्ण बता रहे हैं।

    समय पर काम पूरा नहीं होने से दुकानदारी प्रभावित

    • मालूम हो फ्लाई ओवर के निर्माण पर कुल 73 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जानी है। शुरुआत में जब इस परियोजना का ड्राफ्ट तैयार किया गया था तो शहर के व्यापारियों ने इस पर विरोध भी जताया था।
    • फ्लाई ओवर के निर्माणाधीन होने से शहर का एक महत्वपूर्ण रास्ता अवरूद्ध है। इस सड़क के किनारे स्थित दुकानों की दुकानदारी पूरी तरह प्रभावित है। लेकिन उनके दर्द को समझने वाला कोई नहीं।

    डेढ़ किलोमीटर लंबा तथा 8.9 मीटर चौड़ा है फ्लाई ओवर

    फ्लाईओवर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा तथा 8.9 मीटर चौड़ा है। फ्लाईओवर बहुत बड़ा नहीं है। लेकिन इसके बीच आने वाली अड़चनें बड़ी है।

    मालूम हो 2022 में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य शुरु हो गया था। जिसे जुलाई 2024 तक पूरा करना था लेकिन अड़चनों तथा अतिक्रमण की वजह से काम निश्चित समय पर पूरा नहीं हो सका।

    केंद्र सरकार ने कार्य को मार्च 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया लेकिन गति जितनी धीमी है, उससे तो यही कहा जा सकता कि इस बार भी ससमय कार्य पूरा नहीं हो सकता।

    क्या कहते अधिकारी

    अतिक्रमण करने वाले 30 लोगों को नोटिस दिया जा चुका है। शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया जा रहा है। गार्डर चढ़ाने को लेकर भी विवाद था। जिसका हल ढूंढ लिया गया है। स्लैब कास्टिंग की जाएगी । इस पर अतिरिक्त खर्च की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी को गति देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फ्लाई ओवर का काम निश्चित समय पर पूरा हो जाएगा। दीपक मिश्रा, नगर आयुक्त, नगर निगम, बिहारशरीफ

    यह भी पढ़ें-

    बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का रूट आया सामने, इन शहरों को करेगा कवर; 3750 करोड़ होंगे खर्च

    मुजफ्फरपुर वालों के लिए खुशखबरी, यहां बनेंगे पुल और सड़क; दरभंगा की दूरी हो जाएगी कम