Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: अवैध संबंध से गुस्साई पत्नी ने पति को पुलिस के सामने चप्पलों से पीटा, ससुरालवालों ने भी साफ किया हाथ

    By sunil kumarEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 01:15 AM (IST)

    बिहार थाने में हैरान करने वाली घटना देखने को मिली। पति के खिलाफ अवैध संबंध की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने थाने के गेट पर ही अपने पति की चप्पल से ...और पढ़ें

    बिहार थाने के गेट पर सरेआम महिला ने चप्पल से पति को पीटा। (सांकेतिक फोटो)
    बिहार थाने के गेट पर सरेआम महिला ने चप्पल से पति को पीटा। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. बिहार थाने के गेट पर महिला ने चप्पल से पति को पीटा।
    2. दोनों ने एक दूसरे पर लगाया अवैध संबंध का आरोप।

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ: रविवार को बिहारशरीफ के बिहार थाने में हैरान करने वाली घटना देखने को मिली। पति के खिलाफ अवैध संबंध की शिकायत लेकर थाने पहुंची महिला ने थाने के गेट पर ही अपने पति की चप्पल से धुनाई कर दी।

    जानकारी के मुताबिक, पिंकी देवी ने स्थानीय महिला थाने में अपने पति संजय चौधरी के खिलाफ दूसरी शादी कर लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत पर दोनों पक्ष को रविवार को थाना बुलाया गया था। थाना गेट पर पति को देखकर महिला भड़क गई और चप्पल खोलकर उस पर टूट पड़ी।

    इस बीच, महिला के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों को भी दौड़ाकर पीटने शुरू कर दिया। थाने के गेट के सामने मारपीट होती देख पुलिस के जवानों ने दोनों पक्ष को अलग किया।

    क्या है महिला का आरोप

    महिला का आरोप है कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी शादी करने लायक हो गई है। इसके बावजूद आरोपी पति घर खर्च नहीं देता है। इसी की शिकायत उसने महिला थाने में की थी।

    पति का आरोप है कि उसका गांव के एक युवक से अवैध संबंध है। छह माह पहले वह उसके साथ फरार हो गई थी। जब वह नहीं लौटी, तो दो महीने बाद उसने दूसरी शादी कर ली। जब उसके प्रेमी का मन भर गया तो, वह उसे छोड़कर फरार हो गया; जिसके बाद पुनः वह साथ रखने का दबाव बना रही है।

    खबरें और भी

    क्या बोले सदर डीएसपी

    सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि महिला की शिकायत पर महिला थानाध्यक्ष द्वारा दोनों पक्ष को समझौते के लिए रविवार को बुलाया गया था। मारपीट के कारण सुलह नहीं हो सकी। दोनों पक्ष को दोबारा बुलाया गया है।

    यह भी पढ़ें: Bihar Politics: मनोज झा का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता, ठाकुर वाले बयान पर धमकी मिलने पर सपोर्ट में आए पप्पू यादव

    Bihar डेंगू के कहर पर तेजस्वी यादव पर बरसे BJP नेता, कहा- जनता झेल रही बदहाली, स्वास्थ्य मंत्री को फुर्सत नहीं