Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में का बा,नीतीश राज या गुंडा राज? BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली,अस्पताल में भर्ती

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 02 Oct 2023 11:54 AM (IST)

    Bihar Crime नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सोमवार की सुबह भाजपा नेता को गोलीमार कर जख्मी कर दिया। गोली लगने वाले व्यक्ति का नाम सोनल सिंह ...और पढ़ें

    BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली
    BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली

    HighLights

    1. BJP नेता को बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मारी गोली
    2. पीड़ित ने खुद फोन कर बताया उसे मारी गई गोली

    जागरण संवाददाता, नालंदा। Bihar Crime News: रहुई थाना क्षेत्र के हवनपुरा गांव के समीप बदमाशों(Bihar Crime) ने सोमवार की सुबह भाजपा नेता को गोलीमार कर जख्मी कर दिया है। जख्मी थाना (Bihar Police) क्षेत्र के देकपुरा गांव निवासी (35) वर्षीय सोनल सिंह है। सोनल सिंह भाजपा (bjp) में रहुई मंडल के महामंत्री के पद पर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक गोली सोनल सिंह के पेट में लगी है।

    भारतीय जनता पार्टी (bjp bihar) नालंदा के महामंत्री अविनाश प्रसाद ने बताया कि रहुई पुलिस के द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उनके गांव के सोनल सिंह को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली (Bihar Crime news) मार दी है। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। बता दें कि सोनल पूर्व में मुखिया का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

    पीड़ित ने खुद फोन कर बताया उसे मारी गई गोली

    सोनल सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बाढ़ गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तभी हवनपुरा गांव के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। रहुई थाना (Bihar Police) अध्यक्ष नंदन कुमार ने बताया कि जख्मी ने खुद फोन कर बताया कि उसे गोली मारी गई है।

    पुलिस घटना से संबंधित कर रही है पूछताछ

    सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल (Bihar News) पर पहुंची और आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस (Nalanda) युवक से पीड़ित व्यक्ति से बयान लेने के प्रयास में जुटी हुई है। घटना के बाद अब सरकार(Nitish Kumar) और प्रशासन (bihar police) दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: सड़क किनारे बदल रहे थे पंक्चर हुए ऑटो का चक्का, तभी तेज रफ्तार वाहन ने कुचला; तीन की मौत

    यह भी पढ़ें- Bihar Crime: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, महिला को बचाने गए ATS जवान को मारी गोली