Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: क्रिकेटर शिवम दुबे के गगनचुंबी छक्के से घायल हो गया था मासूम, अब मदद के लिए आगे आया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 05:13 PM (IST)

    पटना स्टेडियम में रणजी मैच के दौरान मुंबई की ओर से खेल रहे भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे द्वारा मारे गए छक्के से एक मासूम क्रिकेट प्रेमी घायल हो गया था। ब ...और पढ़ें

    क्रिकेटर शिवम दुबे के गगनचुंबी छक्के से घायल हो गया था मासूम।
    क्रिकेटर शिवम दुबे के गगनचुंबी छक्के से घायल हो गया था मासूम।

    HighLights

    1. रणजी मैच में क्रिकेटर शिवम दुबे के गगनचुंबी छक्के से घायल हो गया था मासूम क्रिकेट प्रेमी।
    2. परिवार की आर्थिक तंगी के कारण बेहतर इलाज कराने में हो रही थी परेशानी।

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहार बनाम मुंबई के रणजी मैच के दौरान मोईनुल हक स्टेडियम पटना में मुंबई की ओर से खेल रहे भारतीय क्रिकेटर शिवम दुबे द्वारा मारे गए छक्के से पटना सिटी निवासी नन्हा क्रिकेट प्रेमी घायल हो गया था। गेंद से घायल होने के बाद बिहार क्रिकेट संघ ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    आर्थिक तंगी के कारण नहीं करा पा रहा था इलाज

    हालांकि घायल बच्चे का परिवार आर्थिक तंगी के कारण उसका ढंग से इलाज नहीं करा पा रहा था। ऐसे में बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश तिवारी के निर्देश पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव जावेद इकबाल आज घायल बच्चे को उसके घर देखने गए। जावेद इकबाल ने घायल बच्चे के परिवार को तत्काल 5000 रुपये की मदद दी। इसके साथ ही परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया है। इस संबंध में जावेद इकबाल ने बीसीए अध्यक्ष को भी अवगत कराया।

    जावेद इकबाल ने क्या कहा ?

    क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के सचिव जावेद इकबाल ने बताया कि जैसे ही अध्यक्ष राकेश तिवारी ने मिलकर स्थिति से अवगत करने को कहा। घायल बच्चे के पिता ने अध्यक्ष राकेश तिवारी और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नालंदा का इस सहयोग और हिम्मत बढ़ाने के लिए खुशी जाहिर की है। जावेद इकबाल ने यह भी अनुरोध किया है कि सभी लोग आगे आकर सहयोग करें।

    यह भी पढ़ें: Bihar News: सरकारी योजनाओं का लाभ आप तक पहुंच रहा या नहीं, पता लगाएगी नीतीश सरकार; डिप्टी कलेक्टर को दी है बड़ी जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'ऐसे लोग आते जाते रहते हैं...', मोहन यादव के बिहार दौरे पर तेजस्वी ने दिया करारा जवाब, सीट शेयरिंग को लेकर भी भड़के

    खबरें और भी