राजगीर में बुजुर्ग ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या; घटना के बाद खुद को किया पुलिस के हवाले
राजगीर के माली टोला में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी 62 वर्षीय पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति न ...और पढ़ें

राजगीर में बुजुर्ग ने की पत्नी की हत्या। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
राजगीर में बुजुर्ग पति ने पत्नी की हत्या की।
घरेलू विवाद बना हत्या का मुख्य कारण।
आरोपी पति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।
संवाद सहयोगी, राजगीर। थाना क्षेत्र के माली टोला मोहल्ले में शनिवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर एक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान माली टोला निवासी 62 वर्षीय बच्ची देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपित पति 74 वर्षीय गिन्नी मालाकार बताया जाता है।
बताया जाता है कि शनिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान गिन्नी मालाकार ने चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपित पति ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।्र
घरेलू विवाद में दिया घटना को अंजाम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतका के पुत्र उपेंद्र मालाकार के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद का कारण बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और विवाद के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घटनास्थल पर ही पत्नी ने तोड़ा दम
बताया जाता है कि सुबह में किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इससे गिन्नी मालाकार को इतना क्राेध आया कि उसने चाकू से पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया।
जब तक परिवार के अन्य सदस्य कुछ समझते, बच्ची देवी की मौत हो गई। इस घटना से सनसनी फैल गई। लेकिन घटना के बाद गिन्नी मालाकार वहां से भाग नहीं। उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।