Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दो माह में पैसा डबल करने के नाम पर भाई से ही ठग लिए 12 लाख रुपये, पुलिस ने चार को दबोचा

    By rajnikant sinhaEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 03:15 PM (IST)

    दो महीने में रुपये दोगुना करने का प्रलोभन देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला नाल ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. ठगों से पास से पैसों से भरा बैग हुआ है बरामद
    2. दो ठग बिहारशरीफ और दो ठग रांची से गिरफ्तार

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहार के नालंदा जिले में लहेरी थाना पुलिस ने दो महीने में रुपए दोगुना करने का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिकायतकर्ता बिलोक चौधरी का फुफेरा भाई पप्पू चौधरी भी शामिल है।

    दो महीने बाद हुआ ठगी का एहसास

    लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पीड़िता बिलोक चौधरी ने लहेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पप्पू चौधरी ने उनसे दो माह में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर 12 लाख रुपए लिए थे। पप्पू चौधरी ने उसे बताया था कि वह एक निवेश योजना में पैसा लगाएगा, जिससे उसके दो माह में रुपये दोगुना हो जाएंगे।

    बिलोक चौधरी ने पप्पू चौधरी को 12 लाख रुपए दिए, लेकिन दो महीने बाद भी उसे पैसे नहीं मिले। जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने लहेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पप्पू चौधरी के साथ ही रविकांत पासवान, निरंजन पासवान और बिष्णु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

    अटैची के नीचे रखते थे कागज

    इनमें से दो ठगों को बिहारशरीफ से और दो को रांची से गिरफ्तार किया है। ठगों के पास से पैसों से भरा हुआ एक अटैची भी बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोगों को बड़ा अटैची दिखाकर ठगते थे। अटैची के नीचे पेपर रखते थे और ऊपर पैसा रखते थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बिहार सरकार ने जारी की जातीय गणना रिपोर्ट, पढ़िए राज्‍य में किसकी कितनी आबादी

    ग्राहक विश्वास में आकर पैसा लगा देते थे। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पुलिस तालाश कर रही है।

    यह भी पढ़ें- नगर निगम के पांच हजार कर्मचारियों का तबादला, पटना में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर हुई कार्रवाई