Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    महिला ने पुलिस के सामने ही कर दी अपने पति की चप्पल से पिटाई, ससुराल पक्ष को भी दौड़ा कर पीटा

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Sun, 01 Oct 2023 06:29 PM (GMT+05:30)

    Bihar News बिहारशरीफ में एक महिला ने बीच सड़क पर अपने ही पति की चप्पल से जमकर पिटाई की। हुआ यूं कि महिला को शक था कि उसके पति का बाहर अवैध संबंध है। ज ...और पढ़ें

    इस बात को लेकर पुलिस के सामने महिला ने अपने ही पति की कर दी चप्पल से पिटाई
    इस बात को लेकर पुलिस के सामने महिला ने अपने ही पति की कर दी चप्पल से पिटाई

    HighLights

    1. महिला ने पुलिस के सामने ही कर दी अपने पति की चप्पल से पिटाई
    2. दोनों का एक-दूसरे पर अवैध संबंध होने का आरोप

     जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहार थाना के गेट पर ही एक महिला ने बीच सड़क पर अपने पति की जमकर धुनाई कर दी। महिला को चप्पल से पिटाई करता देख आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह दोनों को अलग किया। पति-पत्नी एक दूसरे पर अवैध संबंध होने आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे।

    दरअसल बिंद थाना क्षेत्र (Bihar Police) के जखौरा निवासी पिंकी देवी ने महिला थाना में पति शेखपुरा जिले के कारे निवासी संजय चौधरी के खिलाफ दूसरी शादी कर लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी शिकायत के आधार पर दोनों पक्षों को रविवार के दिन थाना (Bihar Police) बुलाया गया था।

    थाना गेट (Bihar News) पर ही पति को देखकर महिला आग बबूला हो गई और चप्पल खोलकर उस पर देखते ही देखते टूट पड़ी। वहीं महिला के अन्य परिवार के सदस्यों ने भी ससुराल पक्ष (Bihar News) को दौड़ा कर सड़क पर पिटाई करने लगे। एक दूसरे पर मारपीट करता देख पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग करवाया।

    महिला ने पति पर लगाया आरोप

    महिला का आरोप है कि उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी शादी करने लायक हो गई है। बावजूद यह घर खर्ची नहीं देता है इसी की शिकायत उसने महिला थाना में की थी। जबकि पति का आरोप है कि उसका गांव के एक युवक से अवैध संबंध चल रहा था।

    खबरें और भी

    इसी संबंध (Bihar News) के कारण छह माह पहले वह उसके साथ फरार हो गई थी। कई बार विनती कर उससे लौटने की बात कहीं पर जब वह नहीं लौटी तो दो माह बाद उसने दूसरी शादी कर ली।

    पुलिस ने कही ये बात

    उधर जब उसके प्रेमी का मन भर गया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुनः वह रहने के लिए दबाव बनाना चाहती है। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि महिला की शिकायत पर महिला थानाध्यक्ष (Bihar News) द्वारा दोनों पक्ष को समझौता के लिए आज बुलाया गया था।

    आपस में दोनों पक्ष के लोगों को बात करने के लिए थाना से बाहर भेजा गया। इसी दौरान मारपीट करने लगे। दुबारा दोनों पक्ष को बुलाया गया है।

    यह भी पढ़ें - Bihar Crime News: मोबाइल चुरा भाग रहा था चोर, पकड़ने पर चाकू से गोद बुजुर्ग की कर दी हत्या; जांच में जुटी पुलिस

    यह भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की साजिश नाकाम, होटलों छापेमारी के बाद हिरासत में लिए आधा दर्जन से ज्यादा लोग