विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KK Pathak : सख्ती के बाद भी टीचर लापरवाह, निरीक्षण में गायब मिले छह शिक्षक, शिक्षा विभाग की नई कार्रवाई से मची हलचल

Published: Tue, 14 May 2024 02:42 PM (IST)

KK Pathak शिक्षा विभाग के आदेश पर सरकारी स्कूलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान निरीक्षण अधिकारियों ...और पढ़ें

निरीक्षण में गायब मिले छह शिक्षकों से स्पष्टीकरण
निरीक्षण में गायब मिले छह शिक्षकों से स्पष्टीकरण

HighLights

  1. बिना सूचना गायब होना कार्य के प्रति लापरवाही
  2. अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के एक दिन का वेतन निकासी पर रोक

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। KK Pathak News इस्लामपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय संडा का निरीक्षण किया गया जिसमें विद्यालय के आधा दर्जन शिक्षक व शिक्षिका अनुपस्थित पाए गए। यह निरीक्षण बीआरपी इस्लामपुर की रिंकी कुमारी ने किया।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रीति कुमारी व शिक्षक अनिल कुमार ही उपस्थित पाए गए। विद्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए शिक्षक संटू कुमार, श्याम कुमार, अली अकबर, प्रीति वमा व प्रियांशु विद्या शामिल थे। डीईओ ने बीआरपी के रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विद्यालय से बिना सूचना गायब होना कार्य के प्रति लापरवाही व मनमानी रवैया है। अत: बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है।

उन्होंने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं पाए गए तो उक्त शिक्षकों को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। फिलहाल उक्त अवधि में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के एक दिन का वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है।

उमवि नवीनगर तुंगी के एचएम समेत सभी शिक्षकों के वेतन पर रोक, स्पष्टीकरण

Bihar Education News सरकारी विद्यालयों में अपर मुख्य सचिव के सख्त निर्देश के बावजूद शिक्षकों के कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा है। बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहना आदत में सुमार हो गया है। इसी कड़ी 10 मई को समग्र शिक्षा के लेखापाल रघुवीर साह ने तकरीबन 9.30 बजे उमवि नवीनगर तुंगी विद्यालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के उपरांत विद्यालय पूर्णत बंद पाया गया। प्रधानाध्यापक सहित तमाम शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। डीईओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एचएम व तमाम शिक्षकों से जवाब-तलब करते हुए एक दिन के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है।

सप्ताह बीतने के बावजूद अभी तक कोई जवाब नहीं आया

डीईओ ने कहा कि इस संदर्भ में एचएम समेत तमाम शिक्षकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई थी लेकिन एक सप्ताह बीतने के बावजूद अभी तक कोई जवाब नहीं आया है।

डीईओ ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि क्यो नहीं आपके इस लापरवाही व आदेश का अनुपालन नहीं करने के एवज में निलंबन करते हए विभागीय कार्रवाई प्रांरभ की जाए। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर यदि जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया तो विभागीय कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

यह भी पढ़ें-

आम प्रेमियों के लिए अच्छी खबर! बंबई से होगा दीदार, मालदा के लिए अभी करना होगा इंतजार

Bihar News: हेडमास्टर का ऑर्डर सुनते ही बिफर पड़ी शिक्षिका, तमतमाते हुए चप्पल उठाकर लगा दी दौड़ और फिर...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।