Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News: मरा हुआ समझकर पोस्टमॉर्टम के लिए ले जा रहे थे, तभी उठ खड़ा हुआ शख्स; लोटपोट हो गए लोग

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 04:14 PM (IST)

    बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एक अजीबोगरीब घटना घटी। दरअसल एक युवक को मृत समझकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन तभी वह अचानक उठ खड़ा हुआ। यह घ ...और पढ़ें

    घटना के बाद नशे में धुत्त युवक को ले जाते कर्मचारी। (जागरण फोटो)
    घटना के बाद नशे में धुत्त युवक को ले जाते कर्मचारी। (जागरण फोटो)

    HighLights

    1. पोस्टमार्टम का नाम सुनते ही उठ खड़ा हुआ नशे में धुत्त युवक
    2. घटना से सिविल सर्जन भी रह गए हक्का-बक्का, लोग हुए लोटपोट

    जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ। बिहारशरीफ सदर अस्पताल में सोमवार को एक अजीबो-गरीब घटना हुई। सदर अस्पताल के सफाईकर्मी ने स्वास्थ्य प्रशासन को सूचना दी कि सुबह से ही पहले मंजिल स्थित बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है।

    कर्मी की सूचना पर नगर थाना पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस जब कर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो, अंदर एक युवक फर्श पर गिरा हुआ था।

    नब्ज टटोला और बता दिया मृत

    पुलिसकर्मी या कोई स्वास्थ्य कर्मी नब्ज टटोलने के बाद उसे मृत समझ लिया। धीरे-धीरे शौचालय में शव मिलने की खबर अस्पताल में आग की तरह फैल गई।

    पुलिस भी उसे बाथरूम से निकलने से पहले एफएसएल टीम काे बुलाने के बाद उसके आने का इंतजार कर रही थी। इसी बीच किसी ने इस बात की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को दी।

    सिविल सर्जन ने पोस्टमॉर्टम का दिया आदेश तभी...

    सिविल सर्जन जब बाथरूम में आकर युवक को देखा, तो उन्होंने भी नब्ज बिना टटोले सफाई कर्मी को पोस्टमॉर्टम के पास ले जाने का आदेश दिया। जैसे ही युवक के कानों तक यह बात पहुंची वह उठ खड़ा हो गया।

    इस घटना के बाद सिविल सर्जन भी हक्का बक्का रह गए। जिसने भी यह नजारा देख वह हंसते-हंसते लोटपोट हो गया।

    युवक को थाने ले गई पुलिस

    दरअसल, युवक अस्थावां थाना क्षेत्र के जिराइनपर गांव निवासी राकेश कुमार है। वह सदर अस्पताल में दवा लेने आया था। वह नशे में धुत्त था। इस पूरे मामले के बाद पुलिस उसे लेकर थाना चली गई।

    युवक को देखने के लिए लगी भीड़

    खबर लोगों के बीच फैलते ही युवक को देखने के लिए सदर अस्पताल में भीड़ उमड़ पड़ी। सीएस ने बताया कि युवक नशे की हालत में था, इस कारण वह शौचालय में बेहोश होकर गिर गया। हालांकि, जब वह देखने गए तो युवक उठकर खड़ा हो गया और खुद चलकर नीचे उतरा।

    यह भी पढ़ें: Sitamarhi News: सीतामढ़ी में ट्रैफिक पुलिस की वसूली का वीडियो वायरल, डीएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Patna News: बालू माफियाओं का तांडव, सोन में अवैध खनन को लेकर खुलेआम चली दो गुटों के बीच गोली; एक मछुआरे की मौत

    खबरें और भी