यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सड़क पर घर बनाने से रोका तो बदमाशों ने कर दी पति-पत्नी की बेरहमी से पिटाई, लाठी-डंडे से किया प्रहार
बिहार के नालंदा जिले में सड़क पर मकान बनाने से रोकने पर बदमाशों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडे से पीटा। इस हमले के बाद पति और पत्नी दोनों जख्मी हो गए हैं। उ ...और पढ़ें

HighLights
- गंभीर हालत में कराया गया अस्पताल में भर्ती
- सिर में भी आई है गंभीर चोट
संवादसूत्र, खुदागंज : बिहार के नालंदा जिले में खुदागंज थाना क्षेत्र के महमुदा गांव में सड़क पर मकान बनाने से रोकने पर बदमाशों ने लाठी-डंडे से एक दंपती की पिटाई कर दी। इस हमले के बाद पति और पत्नी जख्मी हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
निजी अस्पताल में चल रहा है इलाज
जख्मी मो. मुस्तकीम व उनकी पत्नी रेहाना खातून का इलाज खुदागंज के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। जख्मी मो. मुस्तकीम के बयान पर प्राथमिकी की गई है। जिसमें उनके गांव के ही मो. दानिश, मो. सोहैल अली सहित छह लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।
.jpg)
यह भी पढ़ें- Bihar crime: दरभंगा में दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग; युवक की मौत
आवेदन में बताया गया है कि मो. दानिश सड़क पर घर बना रहा था, जब मो. मुस्तकीम ने मना किया तो दानिश अपने छह साथियों के साथ अचानक लाठी लेकर पहुंच गया और मुस्तकीम के सिर पर प्रहार कर दिया। पति को बचाने पहुंची पत्नी को भी लाठी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को खुदागंज स्थित निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।