Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नालंदा में 5 लाख और लैपटॉप के लिए बहू को जलाकर मारने का आरोप, मायके वालों ने ससुर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

    Updated: Mon, 11 May 2026 02:33 PM (GMT+05:30)

    नालंदा के हिलसा में दहेज के लिए एक विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगा है। मायके पक्ष ने 5 लाख रुपये और लैपटॉप की मांग पूरी न होने पर हत्या का आरोप लग ...और पढ़ें

    बहू को जलाकर मारने का आरोप

    बहू को जलाकर मारने का आरोप

    HighLights

    1. हिलसा में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप।

    2. 5 लाख रुपये और लैपटॉप की मांग पूरी न होने पर।

    3. ससुर और दद ससुर को पुलिस के हवाले किया।

    संवाद सहयोगी, हिलसा। हिलसा नगर परिषद क्षेत्र के कौशिक नगर मोहल्ले में दहेज हत्या से जुड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में पांच लाख रुपये और लैपटॉप की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुर और दद ससुर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    मृतका की पहचान काको थाना क्षेत्र के भेलू बिगहा गांव निवासी गणेश प्रसाद यादव की पुत्री सरिता कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वर्ष 2019 में उसकी शादी कौशिक नगर निवासी भूषण यादव के पुत्र रवि कुमार यादव के साथ हुई थी। शादी के दौरान उपहार स्वरूप नगद राशि समेत अन्य सामान दिए गए थे।

    संतान नहीं होने को लेकर किया जा रहा था प्रकाड़ित

    परिजनों के अनुसार शादी के कुछ समय बाद तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन संतान नहीं होने को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। मायके पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने व्यवसाय के लिए पांच लाख रुपये और एक लैपटॉप की मांग की थी। मांग पूरी नहीं होने पर सरिता कुमारी की हत्या कर शव को जला दिया गया।

    घटना की जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग कौशिक नगर पहुंचे और मृतका के ससुर एवं दद ससुर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

    महिला की जलकर मौत 

    थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि महिला की जलकर मौत हुई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी